हनुमानगढ़ जिले में 103 वर्षीय बुजुर्ग मालीबाई ने वोट डाला
हनुमानगढ़ । हनुमानगढ़ जिले में रविवार को 85 वर्ष की बुजुर्ग और 40 प्रतिशत दिव्यांगता वाले लोगों से घर पर मतदान कराया गया। इसमें वार्ड नंबर 38 कटारियों वाली ढाणी में 103 वर्षीय बुजुर्ग मालीबाई ने मताधिकार का उपयोग किया। वहीं 85 वर्षीय यशोदा देवी ने भी मतदान कर मजबूत लोकतंत्र के लिए अहम जिम्मेदारी निभाई।
कक्षा पांचवी तक पढ़ी-लिखी 87 वर्षीय सरला देवी ने घर से मतदान किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि मतदान करते हुए उन्हे 51-52 साल हो गए हैं। लेकिन कभी भी नहीं लगा कि घर से भी मतदान होगा। संगरिया के गुरूनानक नगर स्थित उधम सिंह चैक के नजदीक रहने वाली सरला देवी ने इस सुविधा के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी से मतदान करने के लिए अपील भी की। वहीं हनुमानगढ़ जंक्शन वार्ड नं 1 निवासी 86 वर्षीय सुरेंद्र कुमार ने भी घर से मतदान किया। जिले में हर मतदान केंद्रों के क्षेत्रों में सेक्टर ऑफिसर की मौजूदगी में होम वोटिंग होम वोटिंग कराई गई। इसके बाद मतदाताओं और परिजनों ने मतदान के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहे। उन्हें मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के हैंडल्स से भी रिपोस्ट किया गया।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में