New initiative of the state government: Approval to the committee formed for Oran-lands
प्रदेश में ओरण (देवबन) भूमि के संरक्षण, सुरक्षा और मॉनिटरिंग के लिए सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की कमेटी को मंजूरी दे दी है। आज सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने कहा कि हमने राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जितेन्द्र राय गोयल को कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित सभी सदस्यों के नामों को स्वीकृति प्रदान की है। इस पर कोर्ट ने वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव तन्मय कुमार के खिलाफ जारी अवमानना नोटिस को वापस ले लिया। अतिरिक्त महाधिवक्ता शिव मंगल शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने 18 दिसंबर 2024 के आदेश में पवित्र देवबन-ओरण के संरक्षण के लिए एक संयुक्त समिति के गठन का निर्देश दिया था। इसकी पालना में राज्य सरकार ने 9 जनवरी 2025 को शपथ पत्र पेश करके कहा कि राज्य ने अपने सदस्यों का नामांकन कर दिया है और समिति के अध्यक्ष के लिए प्रस्ताव पर्यावरण मंत्रालय को भेज दिया गया है।
पर्यावरण मंत्रालय ने की देरी
लेकिन इसके बाद भी पर्यावरण मंत्रालय ने कमेटी का गठन नहीं किया। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने 16 जनवरी और 16 अप्रैल को पारित आदेशों के बावजूद मंत्रालय ने अपने प्रतिनिधि का नामांकन नहीं किया और न ही समिति के गठन को अंतिम रूप दिया। जिसके चलते सुप्रीम कोर्ट ने पर्यावरण मंत्रालय के सचिव तन्मय कुमार को अवमानना का नोटिस जारी किया। आज सुनवाई के दौरान तन्मय कुमार कोर्ट में मौजूद रहे। उन्होंने निर्देशों की पालना का शपथ पत्र पेश किया।
क्या होती है ओरण भूमि?
दरअसल, लोकदेवता और मंदिरों के आसपास की वह भूमि जिसे सालों से जीव-जन्तु, वन्यजीव, पशुओं के विचरण और चरने के लिए छोड़ा जाता रहा है। उसे देवबन अथवा ओरण भूमि कहा जाता है। इससे लोगों की आस्था भी जुड़ी होती है। ओरण में पेड़ की एक डाल भी तोड़ने पर पाबंदी होती है। लेकिन पिछले कुछ सालों से देशभर में ओरण भूमि को लेकर विवाद सामने आए हैं।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने