कृष्ण जन्माष्टमी पर जयपुर में आधे दिन का रहेगा अवकाश
जयपुर । प्रदेश में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 27 अगस्त मंगलवार को मनाया जाएगा इस दिन को खास तौर पर छोटी काशी जयपुर में बड़े हर्षोल्लास के मनाया जाता है. इस दिन शहर में शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में शहर वासी शामिल होते हैं. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा के मद्देनजर भजनलाल सरकार ने इस दिन शहर में आधे दिन का अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की संयुक्त सचिव नीतू राजेश्वर की और से जारी आदेश में कहा गया कि भगवान कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव की शोभायात्रा के उपलक्ष्य में 27 अगस्त मंगलवार को दोपहर 1.30 बजे से जयपुर शहर स्थित राज्य सरकार के समस्त कार्यालयों, राजकीय उपक्रमों, शिक्षण संस्थानों के लिए आधे दिवस का अवकाश घोषित किया जाता है। बता दें कि जयपुर शहर में बड़े हर्षोल्लास के मनाए जाने वाले कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव को लेकर आधे दिन की छुट्टी का प्रस्ताव पिछले दिनों सामान्य प्रशासन विभाग की और से सीएमओ को भेजा था, जिसकी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार देर रात मंजूरी जारी कर दी थी. इससे पहले राज्य सरकार ने जयपुर शहर में तीज मेले के अवसर पर आधे दिन का अवकाश घोषित किया था।दरअसल, राजस्थान में तीज के त्योहार के साथ ही त्योहारी सीजन की शुरुआत हो जाती है. रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नवरात्रि और फिर दीपावली. ऐसे में जयपुर में दिसंबर तक लगातार त्योहारों की रौनक रहती है. यहां के बाजारों, धार्मिक स्थलों और मंदिरों में विशेष रूप से उत्साह देखने को मिलता है. ऐसे ही 27 अगस्त को आने वाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की रौनक कई जगह मंदिरों में दिखाई देने लगी है. जयपुर के सबसे प्रसिद्ध गोविंद देव जी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव की शुरुआत हो गई है।
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई