देश के विकास को ध्यान में रखकर काम करें-देवनानी
जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार पांच लाख युवाओं को रोजगार देगी। करीब एक लाख पदों की विज्ञप्तियां जारी की जा चुकी हैं। युवाओं को केवल डिग्री आधारित शिक्षा की बजाए रोजगारपरक शिक्षा लेनी चाहिए। सिर्फ रूपए कमाना जीवन का उद्देश्य ना हो बल्कि हम समाज और देश के विकास को ध्यान में रखकर काम करें।
रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया गया
अजमेर रोजगार कार्यालय तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान माखुपुरा अजमेर के परिसर में रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य आतिथि विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि रोजगार प्राप्त करना जीवन का एक अंग है। कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग ने आशार्थियों को रोजगार प्रदान करने के लिए नियोजनकर्ताओं को आमंत्रित किया है। इस विभाग ने नियोजनकर्ताओं और आशार्थियों के मध्य समन्वयक का काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 5 लाख से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का निर्णय लिया है। एक लाख से अधिक पदों की विज्ञप्तियां जारी हो चुकी है। रोजगार का मतलब सरकारी नौकरी प्राप्त करना ही नहीं है बल्कि अपने हुनर को सही तरीके से काम में लेकर देश का विकास करना है। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश में रोजगार की कमी नहीं है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी