किसानों की आय बढाने के लिए आगे बढकर काम करें-कृषि मंत्री
जयपुर । कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि कृषि से जुडे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस किसानों की आय बढाने के लिए आगे बढकर काम करें। उन्होंने ढि़न्ढोल (बस्सी), जयपुर में स्थापित राजस्थान राज्य बीज निगम के विधायन केन्द्र, राजस्थान ऑलिव कल्टीवेशन सेंटर के उत्कृष्टता केन्द्र और अनार उत्कृष्टता केन्द्र के अवलोकन के दौरान विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। कृषि मंत्री ने अधिकारियों से इन केन्द्रो को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इन्हें नाम के अनुरूप वास्तव में उत्कृष्टता केन्द्र बनाये। इन केन्द्रों की क्षमताए काफी है। पूर्ण इच्छा शक्ति के साथ दीर्घ कालीन योजना बनाकर काम करने की आवश्यकता है।
कृषि मंत्री, प्रमुख शासन सचिव और विभागीय अधिकारियों के द्वारा ढि़न्ढोल (बस्सी) में लंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि मंत्री ने लंच के दौरान अधिकारियों से विभागीय कार्यो में आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की और आ रही समस्याओं का निस्तारण भी किया। उन्होंने कहा कि मंत्री और अधिकारियों के बीच मजबूत रिश्ता बनाने का यह सुनहरा अवसर है। इससे मंत्रियों और अधिकारियों के बीच पनपने वाले विवाद खत्म होंगे और विभागीय कार्य तालमेल से त्वरित गति से पूर्ण होंगें। जिससे आम जनता को अपना काम करवाने में परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा। मंत्री और अधिकारियों के तालमेल से विभागीय योजनाऐं आखिरी पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक शीघ्र एवं ईमानदारी से पहुंचेगी।डॉ0 किरोड़ी लाल मीणा ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाऐंरू प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, राष्ट्रीय कृषि विस्तार व तकनीकी मिशन, राष्ट्रीय टिकाऊ खेती मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय परम्परागत कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय बागवानी मिशन और पीएम-कुसुम योजना कम्पोनेन्ट बी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके