शुद्ध आहार—मिलावट पर वार के तहत की कार्यवाही
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशों पर प्रदेश में शुद्ध आहार—मिलावट पर वार अभियान का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयपुर प्रथम की टीम ने शास्त्री नगर स्थित बसंत डेयरी पर छापा मार कर मावा एवं पनीर के नमूने लिए। नमूने लेने के पश्चात लगभग 40 किलोग्राम पनीर के अपशिष्ट एवं मावा को नष्ट करवाया गया। यहां फ्रिज एवं डीप फ्रिज में काफी गंदगी पाई गई। परिसर में अन्य स्थानों पर भी साफ सफाई का अभाव पाया गया। इसे देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत निहित प्रावधानों की पूर्ण पालना नहीं किए जाने पर नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार जय सिंह हाईवे पर स्थित सुल्तान हाउस पर भी निरीक्षण किया गया। यहां कीड़े लगी हुई सब्जियां रसोई घर के फ्रिज में पाई गई। यहां से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। एक्सपायरी ब्रेड के चार पैकेट, चार बोतल सॉस, 4 किलो पत्ता गोभी, हरी मिर्च और मांस नष्ट करवाया गया।
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई