होली पर रंगों के साथ तपिश का सामना, 38°C तक जा सकता है पारा
जयपुर|राजस्थान में अगले दो दिन मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 23 व 24 फरवरी को बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश होने का अनुमान नहीं है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार कम पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने और बारिश नहीं होने के कारण राजस्थान में इस बार समय से पहले गर्मी बढ़ने की संभावना है। अनुमान है कि मार्च के पहले सप्ताह में होली के आसपास तेज गर्मी पड़ सकती है। इस दौरान कुछ शहरों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुंच सकता है। फिलहाल आज और कल कोटा व उदयपुर सहित कुछ जिलों में आंशिक बादल छा सकते हैं, हालांकि वर्षा की संभावना कम है।
33 डिग्री तक पहुंचा तापमान
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। जयपुर, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर और जोधपुर संभाग में अधिकतम तापमान 29 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं कोटा और उदयपुर संभाग में रविवार दोपहर बाद हल्के बादल छाने से धूप का असर कुछ कम रहा। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ।
सामान्य से ऊपर रहा तापमान
रविवार को गंगानगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक दर्ज हुआ। पिलानी में 5.8 डिग्री, जैसलमेर, बीकानेर और बाड़मेर में 3.8 डिग्री, फलोदी, चूरू और सीकर में 3.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ और जोधपुर में 2.8 डिग्री तथा जयपुर में 2 डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया। अन्य शहरों में भी तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से ऊपर रहा।
अगले एक सप्ताह का पूर्वानुमान
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। होली के दौरान गर्मी का प्रभाव तेज रह सकता है। जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में दिन के समय तेज धूप रहेगी और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उसके आसपास रह सकता है। 23 और 24 फरवरी को हल्के बादल छाने की संभावना है, लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह