अर्शदीप सिंह की झटका देने वाली उपलब्धि – टी20 में 100 विकेट का सफर पूरा
नई दिल्ली: ओमान के खिलाफ खेले गए एशिया कप के आखिरी ग्रुप चरण मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह एक विकेट लेकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय बन गए। शुक्रवार को अबु धाबी में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में ओमान की टीम निर्धारित ओवरों में चार विकेट पर 167 रन ही बना सकी। हालांकि, उनके लिए आमिर कलीम और हम्माद मिर्जा ने 93 रनों की साझेदारी की और गेंदबाजों की जमकर खबर ली। लेकिन दोनों टीम को जीत नहीं दिला सके।
अर्शदीप सिंह की उपलब्धि
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह का नाम शामिल हो गया। तेज गेंदबाज ने सिर्फ 64 मैचों में अपने 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे किए। इस तरह वह दुनिया में तीसरे सबसे तेज गेंदबाज बन गए जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया। सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम है, जिन्होंने मात्र 53 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। उनके बाद श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा का नाम आता है, जिन्होंने 63 मैचों में 100 विकेट पूरे किए। अर्शदीप के बाद पाकिस्तान के हारिस रउफ (71 मैच) और आयरलैंड के मार्क अडायर (72 मैच) इस लिस्ट में शामिल हैं।
दो बदलावों के साथ उतरा भारत
इस मैच में भारत दो बदलावों के साथ उतरा था। हर्षित राणा को वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह को जसप्रीत बुमराह की जगह मौका मिला। दोनों ने इस मुकाबले में एक-एक विकेट झटके। भारतीय टीम का यह 250वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था। भारत इस टूर्नामेंट में खिताब बचाने के इरादे से उतरा है और उसने दमदार शुरुआत की है। भारत ने पहले मैच में यूएई को नौ विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से शिकस्त देकर सुपर चार चरण में जगह बनाई थी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई