तमिलनाडु में सियासी घमासान, छोटे दलों पर टिकी सरकार की किस्मत
Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) ने राज्य में सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। टीवीके प्रमुख विजय ने बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से राजभवन में मुलाकात की। उन्होंने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। सूत्रों के अनुसार, विजय ने राज्यपाल को विधायकों के समर्थन का जो पत्र सौंपा है, उसमें 112 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, राज्यपाल अभी तक टीवीके के दावे से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं क्योंकि पार्टी के पास बहुमत साबित करने के लिए पर्याप्त आधिकारिक आंकड़े नहीं हैं।
ऐसे समझें बहुमत का गणित
तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है। इस चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके ने 108 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस पार्टी ने टीवीके को अपना समर्थन देने का एलान किया है। कांग्रेस के पास विधानसभा में 5 सीटें हैं। कांग्रेस के समर्थन के बाद विजय की पार्टी टीवीके के गठबंधन की संख्या 234 सदस्यीय विधानसभा में 113 तक पहुंच गई है। क्योंकि विजय ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और दोनों पर ही जीत हासिल की थी। ऐसे में अब उनको एक सीट छोड़नी होगी। इसके बाद टीवीके का आंकड़ा 112 विधायकों का ही रह जाता है। अब 118 के बहुमत के आंकड़े को पार करने के लिए पार्टी को कम से कम छह और विधायकों की आवश्यकता होगी। इसे लेकर विजय ने वीसीके, सीपीआई और सीपीएम जैसे दलों के साथ बातचीत शुरू कर दी है।
चुनाव में किसे कितनी सीटें मिलीं?
विधानसभा चुनाव में डीएमके को 59 और एआईएडीएमके को 47 सीटें मिली हैं। अन्य दलों में पीएमके को 4 और आईयूएमएल को 2 सीटें मिली हैं। सीपीआई, वीसीके और सीपीआईएम को भी 2-2 सीटों पर जीत मिली है। भाजपा, डीएमडीके और एएमएमके के खाते में 1-1 सीट आई है। टीवीके सबसे ज्यादा 108 सीटें मिली हैं।
ईंधन बचत अभियान में CRPF आगे, वाहनों की तेल खपत में की कमी
अरावली मामले में सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, खनन पक्ष को राहत टली
काजी वकार सादिक ने कहा- कानूनी अधिकारों के लिए आगे भी लड़ाई जारी रहेगी
धार भोजशाला विवाद में हाईकोर्ट का अहम निर्णय, नमाज की अनुमति देने से इनकार
डॉक्टरों ने कहा- समय पर टीकाकरण से गंभीर बीमारियों का खतरा घटता है
कमलनाथ ने कहा- पेट्रोल-डीजल महंगा होने से हर चीज के दाम बढ़ेंगे
बार-बार खुद को साबित करने की बात पर कोहली ने जताई नाराजगी
दामों में बढ़ोतरी का खतरा, ऑयल कंपनियों ने जताई नाराजगी