ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
भोपाल : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुक्रवार को उप नगर ग्वालियर के वार्ड 36 स्थित पीजीव्ही कॉलेज जीवाजी गंज से "आपका सेवक आपके द्वार" अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से घर-घर जाकर सीधा संवाद किया और उनकी तकलीफों का स्थल पर ही समाधान किया। इस दौरान जगह-जगह सफाई व्यवस्था की बदहाली देख ऊर्जा मंत्री तोमर ने नगर निगम के सम्बन्धित क्षेत्रीय अधिकारी को फटकार लगाते हुए तुरंत सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
मंत्री तोमर ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन का पहला कदम है। अपने घर-प्रतिष्ठान के आस-पास के क्षेत्र को साफ रखें, ग्वालियर को हरा-भरा बनाएं। स्वच्छ हाथ, स्वस्थ शरीर के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।
मंत्री तोमर ने कहा कि धूल-मिट्टी को साफ़ करने के लिए हमें स्वयं झाडू उठाकर स्वच्छता अभियान को पूरे ग्वालियर के लिए एक जन-आंदोलन का रूप देना होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को न तो स्वयं गंदगी फैलानी चाहिए और न ही किसी और को फैलाने देना चाहिए। उन्होंने नारा दिया कि “न गंदगी करेंगे, न करने देंगे।" ऊर्जा मंत्री ने लोगों को स्वच्छता अभियान में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया और यह अनुरोध किया कि अन्य लोगों को इस पहल में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।
मंत्री तोमर शुक्रवार 1 मई को सुबह 9 बजे उप नगर ग्वालियर के वार्ड 36 स्थित पीजीव्ही कॉलेज जीवाजी गंज मुख्य द्वार पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा बिजली, पानी, सीवर, साफ-सफाई से सम्बन्धित शिकायतों का समाधान निर्धारित समय-सीमा में करने के निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री ने सिकरवारी मोहल्ला, न्यू शांति नगर, धोबी घाट, हजारेश्वर महादेव मंदिर, बड़े महादेव मंदिर, अनुसूचित जाति बस्ती से होते हुए जलाल खां की गोठ इलाकों में भी आपका सेवक आपके द्वार अभियान के तहत स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद किया। ऊर्जा मंत्री तोमर ने वार्ड भ्रमण के दौरान दोपहर का भोजन बाल्मीकि समाज के अशोक खरे के यहाँ पर कटहल की सब्जी और रोटी ग्रहण की। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत ट्रांसफार्मर के चारों ओर जाली लगाने तथा नीचे लटक रहीं विद्युत लाइनों को ठीक कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण
भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा संबंधों को मजबूती, एयर फोर्स मीटिंग में आधुनिक विमान तकनीक पर चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल आत्मनिर्भरता की ओर मध्यप्रदेश
ब्रिटेन की राजनीति में नई हलचल, पीएम स्टार्मर की कुर्सी पर खतरा?
पति की हत्या के मामले में महिला दोषी करार, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा