वन विभाग में ट्रांसफर की आंधी, चार IFS अफसर बदले
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के वन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए हैं. मंत्रालय, वल्लभ भवन से जारी आदेश के तहत चार वरिष्ठ अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर नई पदस्थापना दी गई है. खास बात है कि शुभरंजन सेन के बाल प्रमुख बनने क के बाद तत्काल ही समीता राजौरा प्रतिनियुक्ति पर गई और उसके बाद फिर बाद में वाइल्ड लाइफ में पीसीसीएफ बन गई है. हालांकि विभाष कुमार ठाकुर वन भवन से प्रतिनियुक्ति पर अटल बिहारी सुशासन नीति संस्थान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे. पिछले कई सालों से वन भवन में ही ठाकुर पदस्थ थे।
जारी आदेश के अनुसार
- विभाष कुमार ठाकुर (बैच 1990) को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं विस्तार) मुख्यालय भोपाल से स्थानांतरित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान बनाया गया है।
- डॉ. समीता राजौरा (बैच 1992) को प्रबंध संचालक, राज्य लघुवनोपज संघ से हटाकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।
- अर्चना शुक्ला (बैच 1995) को वन विकास निगम भोपाल से स्थानांतरित कर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं विस्तार) मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- कर्मोतिका मोहन्ता (बैच 1997) को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन-2) से स्थानांतरित कर प्रबंध संचालक, म.प्र. राज्य लघुवनोपज संघ भोपाल (प्रतिनियुक्ति पर) पदस्थ किया गया है।
तत्काल प्रभाव से लागू होंगे सभी प्रभाव
आदेश में कहा गया है कि ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे. इस प्रशासनिक फेरबदल को वन विभाग में कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
योगी का करिश्मा बरकरार, बड़े-बड़े नेताओं पर भारी पड़ रहे CM
124 वर्षों से दूर वाग्देवी की वापसी पर फिर उठे सवाल, भोजशाला में बढ़ी चर्चा
महिलाओं के लिए ₹3000 महीना, मदरसे पर चला हथौड़ा; सुवेंदु सरकार के बड़े निर्णय
डेथ ओवर्स में राजस्थान की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप, दिल्ली ने मैच में की वापसी
आरसीबी के वेंकटेश अय्यर ने खेली दमदार पारी, जश्न ने फैंस का जीता दिल
डायल-112 सेवा का विस्तार, गृहमंत्री अमित शाह ने अत्याधुनिक फॉरेंसिक वैन को किया रवाना
वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद एक्जिम बैंक FY2027 में 10% ऋण वृद्धि पर केंद्रित
ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के लिए गर्व का पल, तुषार कुमार बने सबसे युवा मेयर
किचन और बाथरूम में कॉकरोच से परेशान? अपनाएं ये सस्ता घरेलू तरीका