ऑरेंज कैप vs पर्पल कैप: बल्लेबाज और गेंदबाजों की टक्कर
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज हो चुका है और अब तक चार मुकाबले भी खेले जा चुके हैं. इस लीग के शुरुआती मैचों से ही फैंस को बेहद रोमांचक मैच खेलने को मिल रहे हैं, क्योंकि चाहे गेंदबाज हों या बल्लेबाज दोनों कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में आईपीएल 2026 के शुरुआती चरण के बाद पर्पल कैप फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जैकब डफी के पास है, जबकि ऑरेंज कैप पर मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज रायन रिकेलटन का कब्जा है. हालांकि, ये कैप हर मैच के साथ एक खिलाड़ी से दूसरे खिलाड़ी के पास जाती रहेंगी. यहां हम आपको टॉप-3 सबसे ज्यादा विकेट और रन बनाने वाले खिलाड़ी की लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आईपीएल 2026 में अभी पर्पल और ऑरेंज कैप के रेस में हैं.
आईपीएल 2026 में अभी किसके पास है ऑरेंज कैप?
आईपीएल में ऑरेंज कैप उस बल्लेबाज को दी जाती है, जो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाते हैं. इस समय मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज रायन रिकेलटन टॉप पर हैं, जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने पहले ही मैच में 188.37 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 81 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इस लीग में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-3 बल्लेबाज ये हैं:-रयान रिकेलटन (मुंबई इंडियंस) - 81 रन ,ईशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद) - 80 रन ,रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) - 78 रन
आईपीएल 2026 में अभी किसके पास है पर्पल कैप?
आईपीएल में पर्पल कैप सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को मिलती है. फिलहाल इस लीग में ये कैप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जैकब डफी के पास है, जिन्होंने सीजन के पहले ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 3 विकेट झटककर अपनी दावेदारी मजबूत की थी. इस लीग में अभी तक ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज ये हैं:- जैकब डफी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) - 3 विकेट , प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस) - 3 विकेट ,विजयकुमार वैशाख (पंजाब किंग्स) - 3 विकेट
योगी का करिश्मा बरकरार, बड़े-बड़े नेताओं पर भारी पड़ रहे CM
124 वर्षों से दूर वाग्देवी की वापसी पर फिर उठे सवाल, भोजशाला में बढ़ी चर्चा
महिलाओं के लिए ₹3000 महीना, मदरसे पर चला हथौड़ा; सुवेंदु सरकार के बड़े निर्णय
डेथ ओवर्स में राजस्थान की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप, दिल्ली ने मैच में की वापसी
आरसीबी के वेंकटेश अय्यर ने खेली दमदार पारी, जश्न ने फैंस का जीता दिल
डायल-112 सेवा का विस्तार, गृहमंत्री अमित शाह ने अत्याधुनिक फॉरेंसिक वैन को किया रवाना
वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद एक्जिम बैंक FY2027 में 10% ऋण वृद्धि पर केंद्रित
ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के लिए गर्व का पल, तुषार कुमार बने सबसे युवा मेयर
किचन और बाथरूम में कॉकरोच से परेशान? अपनाएं ये सस्ता घरेलू तरीका