अमेरिकी कार्रवाई की जानकारी: ट्रंप बोले- ईरान के महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमला
वॉशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को दावा किया कि अमरीकी सेना ने ईरान के कई महत्वपूर्ण ठिकानों को ‘खत्म या फिर पूरी तरह से नष्ट’ कर दिया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर कहा, “ईरान में बड़ा दिन। हमारी महान सेना ने कई लंबे समय से वांछित लक्ष्यों को खत्म और नष्ट कर दिया गया है।” हालांकि, उन्होंने न तो विस्तार से जानकारी दी और न ही लक्ष्यों की पहचान की। एक संबंधित घटनाक्रम में, लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) ने सोमवार को घोषणा की कि 29-30 मार्च की रात को अदचित अल कुसैर में एक गोला फटने से संयुक्त राष्ट्र का एक शांति रक्षक मारा गया और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
यूएनआईएफआईएल ने शांति रक्षक की राष्ट्रीयता का उल्लेख नहीं किया। इसने यह भी नहीं बताया कि गोला किसने दागा था। एजेंसी ने कहा, ”हमें गोले के स्रोत का पता नहीं है। हमने सभी परिस्थितियों का निर्धारण करने के लिए जांच शुरू कर दी है।” यूएनआईएफआईएल ने सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपने दायित्वों को बनाए रखने और शांति रक्षकों को खतरे में डालने वाली कार्रवाइयों से बचते हुए हर समय संयुक्त राष्ट्र कर्मियों और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
यूएनआईएफआईएल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शांति रक्षकों पर जानबूझकर किए गए हमले अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून और सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 का गंभीर उल्लंघन हैं। यह युद्ध अपराध के समान हो सकते हैं। ने कहा कि इस संघर्ष में दोनों पक्षों के बहुत से लोगों की जान गई है। इसका कोई सैन्य समाधान नहीं है। हिंसा समाप्त होनी चाहिए।
पाकिस्तान-चीन की ‘सीक्रेट डील’ का पर्दाफाश, अमेरिकी रिपोर्ट से मचा हड़कंप
बिलासपुर में जुए की महफिल पर छापा, कोयला कारोबारी और राइस मिलर सहित कई गिरफ्तार
श्रद्धालुओं की कार और ट्रक की टक्कर, अंबाला हाईवे पर एक की गई जान
SBI समेत बैंकों से फंडिंग, Vodafone Idea को मिलेगा 35,000 करोड़ का कर्ज
कोरबा में मवेशी तस्करों के हौसले बुलंद, धमकी देने के बाद भी पुलिस ने पांच को पकड़ा
राजस्थान विधानसभा के 13 द्वारों को मिला ऐतिहासिक नाम, नए प्रतीक चिन्हों का अनावरण
केरल की सियासत के बीच राहुल गांधी ने वी.डी. सतीशन को लगाया गले
नक्सलवाद के खात्मे पर Amit Shah ने बस्तर में भरी हुंकार, स्थानीय स्वाद का भी लिया आनंद
सिवनी हवाला लूटकांड में SC ने पूजा पांडे को जमानत दी
पीएम मोदी की ईंधन बचत अपील पर एक्शन, रेखा गुप्ता ने अपनाया ‘मेट्रो मंडे’