पलभर में बर्बाद हुई मेहनत, बारां में किसान की फसल जलकर राख
बारां। जिले के अंता क्षेत्र के निकट स्थित बम्बुलिया कला गांव में गेहूं के खेत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस हादसे में लगभग 4 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता और समय पर किए गए प्रयासों के चलते बड़े नुकसान से बचाव हो सका।
स्पार्किंग के कारण लगी आग
खेत मालिक मुकेश गोचर के अनुसार, उनके खेत के ऊपर से गुजर रही 33 केवी विद्युत लाइन में हुई स्पार्किंग के कारण आग लगी। तेज हवा के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में लेने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
जुताई कर आग को आगे बढ़ने से रोका गया
ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ट्रैक्टरों की मदद से खेतों की जुताई कर आग को आगे बढ़ने से रोका गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे अन्य किसानों की फसल को बचाया जा सका।
किसान को भारी आर्थिक नुकसान
इसी दौरान नगर पालिका की दमकल भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया था। आगजनी की इस घटना में किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिससे उसके सामने चिंता की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्युत लाइनों की समय-समय पर जांच कराई जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और किसानों को नुकसान से बचाया जा सके।
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF कांस्टेबल भर्ती विवाद: शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार की याचिका खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से राजस्व में रिकॉर्ड उछाल, मोनोपाली टूटी
सीट बढ़ोतरी का असर: उत्तर भारत को फायदा, दक्षिण राज्यों में चिंता
‘रिश्वत मांगना ही नहीं, लेना भी पाप है’, हाईकोर्ट की डॉक्टर को चेतावनी