नोरा फतेही के गाने को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल, निर्देशक बोले—बिना वजह विवाद
फिल्म 'केडी द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' को लेकर काफी विवाद हो गया है। गाने के बोलों की वजह से लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आईं और अभिनेत्री नोरा फतेही के खिलाफ कथित फतवे तक की बातें सामने आईं। अब 'केडी द डेविल' के निर्देशक प्रेम ने इस विवाद पर अपनी राय पेश की है।
गाने पर हो रहे विवाद को लेकर प्रेम की राय
कई लोग कह रहे हैं कि यह विवाद फिल्म को प्रमोट करने के लिए जानबूझकर रचाया गया है, लेकिन फिल्म के निर्देशक प्रेम ने इस बात से साफ इनकार किया है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के अनुसार, 'केडी द डेविल' के निर्देशक प्रेम ने कहा, 'मैं कोई विवाद नहीं चाहता। मेरी फिल्म भावनात्मक कहानी पर बनी है। यह गाना सिर्फ पार्टियों में नाचने के लिए बनाया गया था। कर्नाटक और केरल में तो लोगों को यह गाना बहुत पसंद आया है। मैं विवाद क्यों खड़ा करूंगा?'
निर्देशक ने भाषा को लेकर रखी अपनी राय
निर्देशक प्रेम का कहना है कि मूल गीत उन्होंने कन्नड़ भाषा में लिखा था। हिंदी अनुवाद गीतकार रकीब आलम ने किया था। उन्होंने स्वीकार किया कि विवादित शब्दों की उन्हें जानकारी नहीं थी क्योंकि वह हिंदी में ज्यादा अच्छे नहीं हैं। प्रेम ने कहा, 'मैं एक गांव से हूं', जहां गाने में जो भाषा इस्तेमाल हुई है, वह गांव में बातचीत में इस्तेमाल होती है। यह आम भाषा है।'
गानो को लेकर निर्माताओं की राय
फिल्म निर्माताओं ने बताया कि विवादित लाइनों को बदल दिया गया है और नया संस्करण अब सेंसर बोर्ड को भेज दिया जाएगा। फिल्म के निर्माता ने कहा, 'अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मुझे बेहद अफसोस है। हमारी फिल्म को गाने के एक छोटे से मुद्दे की वजह से इतना विवाद झेलना पड़ा। इसे अनावश्यक रूप से बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। दुनिया में इतनी बड़ी समस्याएं हैं, युद्ध चल रहे हैं, एलपीजी गैस की समस्या है, फिर भी एक गाने पर इतना बड़ा विवाद क्यों खड़ा किया जा रहा है?'
कब रिलीज होगी 'केडी: द डेविल'
फिल्म 'केडी: द डेविल' प्रेम द्वारा निर्देशित एक पैन-इंडिया एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह 1970 के दशक के बैंगलोर की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में ध्रुव सरजा मुख्य भूमिका में हैं। इसमें संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सह-मीडिया प्रभारी पद पर पवन दुबे की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने होर्मुज पर सरकार की नीतियों का समर्थन किया
भाजपा ने जारी की 27 प्रत्याशियों की सूची, पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई को नहीं मिला टिकट
स्कूल बस हादसा: 3 साल के बच्चे की मौके पर मौत
वकील को बनाया ऑनलाइन ठगी का शिकार, आरोपी पकड़ाया
PM मोदी बोले- जनता चाहती है बदलाव, केरल में कांग्रेस पर बड़ा वार
‘मैं भजनलाल बोल रहा हूं’—CM ने खुद कॉल रिसीव कर दिलाया समाधान
रायपुर, बिलासपुर और गोंदिया रूट की ट्रेन सेवा फिर शुरू
चीन पर टेक्नोलॉजी नकेल, US ने पेश किया MATCH एक्ट
मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: कुवैत की तेल रिफाइनरी फिर बनी निशाना