सिलेंडर नहीं, इंडक्शन से ही खाना बना रहे Sagar Gaire
भोपाल। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर भारत पर भी पड़ रहा है. एलपीजी शॉर्टेज के कारण सबसे ज्यादा असर होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ रहा है. मध्य प्रदेश की मशहूर रेस्टोरेंट फूड चेन सागर गैरे(Sagar Gaire) को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सिलेंडर संकट के बीच सागर गैरे ने भी अब गैस चूल्हा छोड़कर इंडक्शन कुकटॉप पर खाना बनाना शुरू कर दिया है।
MP में चलते हैं 27 आउटलेट
सागर गैरे के राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में 27 आउटलेट हैं. हालांकि सबसे ज्यादा आउटलेट भोपाल में ही हैं. रेस्टोरेंट प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी आउटलेट पर निर्देश दे दिया गया है कि खाना बनाने के लिए इंडक्शन कुकटॉप की व्यवस्था पर आ जाएं. धीरे-धीरे इस पर तेजी से काम किया जा रहा है, जिससे कि भविष्य में सिलेंडर की और ज्यादा कमी होने पर रेस्टोरेंट पर ज्यादा फर्क ना पड़े।
’60 परसेंट कुकिंग इंडक्शन पर शिफ्ट हो चुकी है’
सागर गैरे रेस्टोरेंट चेन के मालिक डोलराज गैरे ने बताया, ‘ये समस्या केवल हमारी तो है नहीं, पूरे भारत की समस्या है. 60 प्रतिशत तो हम इंडक्शन पर शिफ्ट कर चुके हैं. बाकी 10-20 परसेंट भी 2-4 दिन में और व्यवस्था बन जाएगी. सिर्फ इंडक्शन मिलने का इंतजार है. आगे अगर बिजली की समस्या नहीं हुई तो हम किसी को भूखा नहीं जाने देंगे. सभी आइटम ना सही, लेकिन 80 परसेंट आइटम तो चालू रहेगा।’
‘गैस की तुलना में इंडक्शन में थोड़ा टाइम ज्यादा लगेगा’
डोलराज गैरे ने आगे कहा, ‘गैस से खाना बनाने में थोड़ा जल्दी हो जाती थी, लेकिन इंडक्शन से थोड़ा टाइम लगेगा. हालांकि सारे बर्तन बदलने पड़ेंगे. लेकिन हम लॉस-प्रॉफिट का नहीं सोच रहे हैं. हमारी कोशिश रहेगी कि कोई भी रेस्टोरेंट से भूखा ना जाए. हमारे 27 से ज्यादा आउटलेट हैं. लेकिन हमारी कोशिश है कि सभी जगह पर इंडक्शन की व्यवस्था हो जाए. अगर आगे सिलेंडर की व्यवस्था सही से नहीं हो पाती है तो हम इंडक्शन पर ही स्विच करेंगे. जब गैस और पेट्रोल बाहर से आ रहे हैं, तो भारत का पैसे देश में ही रहेगा।’बता दें कि एलपीजी सिलेंडर की कथित कमी के कारण रेस्टोरेंट और होटल संचालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई रेस्टोरेंट तो बंद हो चुके हैं और कई बंद होने की कगार पर हैं. हालांकि कुछ रेस्टोरेंट संचालकों ने गैस सिलेंडर के बजाय इंडक्शन पर शिफ्ट होने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
राज्य सरकार अग्निशमन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत - झाबर सिंह खर्रा
मजबूरी की इंतहा: बहन की चिता बाथरूम में जलाई, सिस्टम पर उठे सवाल
दाऊद इब्राहिम गैंग की रणनीति में बड़ा बदलाव, 4 राज्यों में फैलाया नकली नोट का नेटवर्क
अमेरिका-ईरान वार्ता की उम्मीद से एशियाई बाजारों में जोश
बाबा साहेब भारतीय संस्कृति में रचे—बसे मूल्यों से जुड़े महामना थे: राज्यपाल
सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: भेदभाव को बताया अन्याय का रूप, कर्मचारी को मिला न्याय
राज्यपाल ने बाबा साहेब अम्बेडकर को श्रद्धा—सुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्श अपनाने का किया आह्वान
QCO टेस्टिंग के महंगे खर्च से MSME परेशान, GTRI ने उठाई आवाज