गदाखेड़ा में 63 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित
हाथरस । गांव गदाखेड़ा में लंबे समय से चली आ रही ओवरलोडिंग की समस्या के समाधान के लिए विद्युत विभाग ने अतिरिक्त 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत लोड बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। एसडीओ आशीष रत्न ने बताया कि गांव में पहले से 63 केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगा था, लेकिन आबादी और बिजली उपकरणों की बढ़ती संख्या के कारण वह पर्याप्त नहीं रह गया था। लगातार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान थे। ग्रामीणों की मांग पर विभाग ने अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का निर्णय लिया। मुख्य सड़क और तकनीकी बाधाओं के चलते ट्रांसफार्मर स्थापित करने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटे की मेहनत के बाद ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थापित किया गया। इस दौरान सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। अधिकारियों के अनुसार अब दोनों ट्रांसफार्मरों के बीच लोड विभाजित होगा, जिससे ओवरलोडिंग और ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या खत्म होगी तथा ग्रामीणों को पूर्ण वोल्टेज के साथ निर्बाध बिजली मिल सकेगी। कार्य के दौरान ललित सेंगर, लाइनमैन भूपेन्द्र कुमार, सुधीर कुमार, अजयकांत पाठक, विजय कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
हजारों साल पुरानी खोज ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की दिलचस्पी, दांतों की सर्जरी पर नए संकेत
दवा कारोबारियों का बड़ा प्रदर्शन, 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर
बरगी क्रूज हादसा: जांच आयोग के काम में बाधा, दफ्तर नहीं मिला
छत्तीसगढ़ को मिली हाईटेक सुरक्षा सौगात, अमित शाह ने शुरू की नेक्स्ट जेन डायल-112 सेवा
पुश्तैनी मकान की दीवार तोड़े जाने पर विवाद, मौके पर पहुंचकर हटवाया गया अतिक्रमण
महंगाई, साइबर फ्रॉड या नया नियम? MP में SIM खरीदने को लेकर बढ़ी चिंता
तमिलनाडु की सियासत गरम, DMK विधायक बोले- ज्यादा दिन नहीं टिकेगी विजय सरकार
सुरक्षा अलर्ट: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत-PAK बॉर्डर पर गृह मंत्री की निगरानी
ब्रह्मोस मिसाइल डील से एशिया में बदलेगा समीकरण? चीन पर बढ़ेगा दबाव