लंदन से LLM और ऐसी करतूत! गर्लफ्रेंड का इंटरव्यू रुकवाने के लिए गुरुग्राम की पॉश बिल्डिंग को बम से उड़ाने की दी धमकी
गुरुग्राम: साइबर सिटी में सामने आया Gurugram Bomb Threat Case हर किसी को चौंका रहा है। सेक्टर 43 स्थित हाई-प्रोफाइल DLF Horizon बिल्डिंग में बम होने की झूठी सूचना देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने यह कदम सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड का इंटरव्यू रुकवाने के लिए उठाया।
24 फरवरी सुबह करीब 9:15 बजे Horizon Center में मौजूद The Corporate Edge कंपनी को एक ईमेल मिला। उसमें बिल्डिंग में बम होने का दावा किया गया था। सूचना मिलते ही डॉग स्क्वॉड, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। पूरी बिल्डिंग खाली कराई गई और घंटों तलाशी ली गई। हालांकि, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
सिक्योरिटी एजेंसी की शिकायत पर सुशांत लोक थाने में केस दर्ज हुआ। साइबर टीम ने ईमेल के IP एड्रेस को ट्रेस किया। जांच 29 वर्षीय अनिकेत पॉल तक पहुंची, जिसे सेक्टर 31 से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन और डिजिटल डिवाइस भी जब्त कर लिया है।
ACP विकास कौशिक ने बताया कि आरोपी को लगा था कि धमकी से दहशत फैलेगी और इंटरव्यू टल जाएगा। उसका मकसद अपनी गर्लफ्रेंड को वापस पाना था। अनिकेत मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला है और गुरुग्राम में लीगल एडवाइजर के तौर पर काम करता है।
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया