ब्लैक कॉफी से दिन की शुरुआत, जानिए अमित शाह की डाइट
पूर्णिया: देश के गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर सीमांचल के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरे पर वे किशनगंज, अररिया और पूर्णिया में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे. लेकिन इस बार चर्चा उनके राजनीतिक मिशन के साथ-साथ उनके रहन-सहन और खान-पान की भी हो रही है. पूर्णिया के गुलाबबाग जीरो माइल स्थित मेफेयर होटल में अमित शाह का रात्रि विश्राम तय है. यह होटल न केवल बिहार का सबसे बड़ा होटल है. बल्कि अब यह गृह मंत्री का पसंदीदा ठिकाना भी बन चुका है.
38 एकड़ में फैला ‘लग्जरी’ का ठिकाना
क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार के इस सबसे बड़े होटल में अमित शाह का यह दूसरा प्रवास होगा. 38 एकड़ में फैले इस 5-सितारा होटल में क्रिकेट ग्राउंड, स्विमिंग पूल, भव्य मंदिर, स्पा सेंटर और स्वीट रूम जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं मौजूद हैं. होटल के जनरल मैनेजर रूपेश कुमार के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह को यहां की हरियाली और शांति बहुत पसंद आती है. यही वजह है कि व्यस्त चुनावी और प्रशासनिक दौरों के बीच वे इस शांत और भव्य परिसर को चुनते हैं.
ब्लैक कॉफी के शौकीन और सेहत के प्रति सजग
न्यूज 18 लोकल से बातचीत में होटल के जीएम रूपेश कुमार ने गृह मंत्री की पसंद से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए. उन्होंने बताया कि अमित शाह अपनी सेहत को लेकर बेहद सतर्क रहते हैं. उनकी डाइट काफी संतुलित है. अमित शाह को ब्लैक कॉफी बेहद पसंद है. वे दिन भर में करीब 4 बार ब्लैक कॉफी पीते हैं. दिलचस्प बात यह है कि जब भी कोई उनसे मिलने आता है, तो वे बड़े प्यार से उन्हें भी ब्लैक कॉफी पीने का ऑफर करते हैं. उनकी यह सादगी और दूसरों का ख्याल रखने का अंदाज होटल स्टाफ को काफी प्रभावित करता है.
खाने में क्या है पसंद, जानें फिटनेस मंत्र
अमित शाह को पूर्णिया की धरती पर उगी ऑर्गेनिक सब्जियां भाती हैं. उनके मेन्यू में ताजी गोभी, पालक और अन्य मौसमी हरी सब्जियां खास तौर पर शामिल की जाती हैं. वे जंक फूड से पूरी तरह परहेज करते हैं और सादा भोजन पसंद करते हैं. गृह मंत्री अपनी भारी व्यस्तता के बावजूद फिटनेस से समझौता नहीं करते. वे होटल के जिम में घंटों वक्त बिताते हैं. ट्रेडमिल पर व्यायाम करते हैं. वे न केवल खुद फिट रहते हैं, बल्कि स्टाफ और मिलने वालों को भी व्यायाम करने और स्वस्थ रहने की सलाह देते हैं.
किले में तब्दील हुआ होटल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
26 फरवरी की रात अमित शाह इसी होटल में ठहरेंगे. उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और होटल मैनेजमेंट हाई अलर्ट पर है. सुरक्षा इतनी कड़ी है कि बिना आईडी कार्ड और पुलिस वेरिफिकेशन के होटल परिसर में परिंदा भी पर नहीं मार सकता. होटल के हर कोने पर सीसीटीवी और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.
दौरे का मुख्य उद्देश्य, सीमा सुरक्षा पर मंथन
27 फरवरी को अमित शाह पूर्णिया में ही भारत-नेपाल सीमा से सटे जिलों के अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक करेंगे. 700 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा, घुसपैठ और आर्थिक प्रबंधन जैसे गंभीर मुद्दों पर इस दौरे के दौरान नीति बनाई जाएगी. गृह मंत्री का यह दौरा सीमांचल की सुरक्षा की दृष्टि से मील का पत्थर साबित हो सकता है.
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया