ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोकी और बाहर निकला
जयपुर। जयपुर के गांधी सर्कल इलाके में मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती टैक्सी में अचानक आग लग गई। घटना के समय चालक अमित धाबास अपनी कार की सर्विस कराकर लौट रहे थे। वाहन में सीएनजी किट लगी हुई थी और कार वर्ष 2025 में खरीदी गई थी।
रास्ते में गाड़ी से धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए वाहन रोक दिया और बाहर निकल गया। हालांकि कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में लेकर उसे जलाकर राख कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। आग के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा लेकिन दमकलकर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। बाद में जली हुई कार को सड़क से हटाकर ट्रैफिक सुचारू किया गया। गनीमत रही कि चालक समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही