पांच दिवसीय निंबेश्वर पशु मेले का हुआ आगाज
जयपुर। 35 साल बाद पांच दिवसीय निम्बेश्वर महादेव पशु मेले का आगाज पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने मंत्रोच्चार, पुंगनूर नस्ल की गौमाता का पूजन और ध्वजारोहण के साथ किया। गोडवाड़ क्षेत्र के 13 से 17 फरवरी तक फालना रोड, साण्डेराव में हो रहे इस पशु मेले में पुंगनूर, गिर, कांकरेज, थार व संकर नस्ल के श्रेष्ठ पशुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिला स्तर पर पशु मेलों के आयोजन की बजट-2025-26 में की गई थी, इसी बजट घोषणा की क्रियान्विति में प्रथम चरण में इस बार 11 जिलों में जिला स्तरीय पशु मेले आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन से सामाजिक सौहार्द और मेलजोल बढ़ता है, जिससे समाज में एकता आती है और रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। पशुपालन विभाग की ओर से मेले में पशुओं के लिए चारा, पानी और चिकित्सा सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। मेले के दौरान राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के उदेश्य से 12 विभागों की स्टॉल्स लगाई गई है। इसके साथ 50 प्राइवेट लोगों ने भी अपने उत्पाद बेचने के लिए स्टॉल्स लगाई हैं। खासतौर पर पशुपालकों के हित में लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए पशुपालन विभाग द्धारा विशेष काउंटर स्थापित किया गया है। इस काउंटर पर मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, सैक्स सोर्टेड सीमन योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”