तेज रफ्तार का कहर, पांच लोगों की मौके पर मौत
जयपुर| की सीमा से लगे चाकसू इलाके में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-52) पर टिगरिया मोड़ के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। इस हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार चला रहे ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिस वजह से यह टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे लोग बुरी तरह फंस गए।
मध्य प्रदेश से जयपुर आ रहे थे सभी लोग
चाकसू थाना एसएचओ मनोहर लाल मेघवाल ने बताया कि कार में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश से जयपुर आ रहे थे। हादसे में महिला सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सभी जबलपुर के निवासी थे और महाकाल दर्शन के बाद खाटू श्याम जा रहे थे
हाईवे पर लगा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दुर्घटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया गया, तब जाकर यातायात फिर से सामान्य हो सका।
शव मॉर्च्युरी में रखवाए, पहचान बाकी
पुलिस ने सभी शवों को चाकसू उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतकों की पहचान उनके परिजनों के आने के बाद की जाएगी और फिर पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। दुर्घटना थाना सेकेंड के जांच अधिकारी जयसिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। जांच आगे की जा रही है।
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश