डिजिटल क्रांति और लोकतंत्र की पारदर्शिता पर विमर्श
एमिटी में मीडिया-एआई समन्वय और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर गहन मंथन
ग्वालियर। आधुनिक दौर में पत्रकारों के लिए सबसे बड़ी चुनौती विश्वसनीयता है। सूचना की रफ्तार भले तेज हो गई हो, लेकिन भरोसे की नींव कमजोर नहीं पड़नी चाहिए। यह बात तीन दिवसीय एमिटी मीडिया फेस्ट 2026 के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने कही। उन्होंने जोर देकर कहा कि मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं, किंतु तकनीक के इस युग में मानवीय संवेदनशीलता, तथ्यात्मकता और नैतिकता ही पत्रकारिता की वास्तविक शक्ति है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को जिम्मेदार, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय प्रो-चांसलर लेफ्टिनेंट जनरल वी.के. शर्मा (एवीएसएम), सेवानिवृत्त एवं कुलगुरु प्रो. डॉ. आर.एस. तोमर ने किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में प्रो-चांसलर ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जिसे आने वाली पीढ़ी को जिम्मेदारी, साहस और नैतिक मूल्यों के साथ संभालना है। उन्होंने विद्यार्थियों को पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी।
अपने संबोधन में कुलगुरू प्रो. (डॉ.) आर. एस. तोमर ने कहा कि एमिटी मीडिया फेस्ट आने वाले मीडिया विद्यार्थियों और प्रोफेशनल्स के लिए एक स्टेपिंग स्टोन सिद्ध होगा। यह मंच विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव और उद्योग जगत से सीधा संवाद स्थापित करने में मदद करेगा। उद्घाटन सत्र के पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सृजनात्मक गतिविधियों का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रो-वाइस चांसलर (रिसर्च) प्रो. (डॉ.) एम. पी. कौशिक, रजिस्ट्रार डॉ. राजेश जैन तथा एमिटी स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन के प्रमुख डॉ. आदित्य शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। तीन दिवसीय मीडिया फेस्ट के दूसरे दिन 12 फरवरी को फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया गया, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता योगेंद्र विक्रम सिंह तथा प्रख्यात लेखक एवं निर्देशक शांतनु गुप्ता विद्यार्थियों से संवाद हुआ। अंतिम दिन 13 फरवरी को “एआई इन मीडिया एंड गवर्नेंस” विषय पर मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन होगा, जिसमें विशेषज्ञों के व्याख्यान और पैनल चर्चा के माध्यम से मीडिया के बदलते स्वरूप पर व्यापक विचार विमर्श किया जायेगा। इस अवसर पर एबीपी न्यूज से नीरज राजपूत, एनडीटीवी से अनुराग द्वारी, एशियन डिस्पेच से कृतिका गोयल, बिग एफएम से आरजे नैनी, मनीकन्ट्रोल से अभिनव गुप्ता आदि गणमान्य मीडिया के दिग्गत उपस्थित रहें।
सोशल मीडिया पर घमासान: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने विवादित पोस्ट हटाई
मात्र 2500 रुपये प्रति वर्गफीट में प्लॉट, वरुण नगर योजना बनी चर्चा का विषय
यूट्यूबर के परिवार और पड़ोसियों में हिंसक झड़प, पुलिस जांच शुरू
सीमा पर राहत: BSF ने बॉर्डर पार फंसे परिवारों को भारत में प्रवेश की अनुमति दी
अस्पताल से लौट रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में गई जान
तेज आंधी से छाया अंधेरा, लाखों उपभोक्ता बिजली संकट से जूझे
बड़ा खुलासा: PM मोदी को निशाना बनाने की साजिश, 3 आरोपी दबोचे गए
लिव-इन रिलेशनशिप पर अहम निर्णय: शादीशुदा होने के बावजूद मिलेंगे अधिकार, हाईकोर्ट का फैसला