भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया
जयपुर। इंदिरा गांधी नगर, सेक्टर-1, जयपुर में स्थित राजस्थान आवासन मण्डल की अधिग्रहीत एवं व्यावसायिक उपयोग हेतु नियोजित लगभग 7000 वर्ग मीटर भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध मण्डल द्वारा सख्त कार्रवाई की गई।उक्त भूमि पर लगभग दो माह के दौरान अवैध रूप से किए गए फाउंडेशन निर्माण के रूप में हुए अतिक्रमण को राजस्थान आवासन मण्डल के खण्ड-प्रथम कार्यालय द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से ध्वस्त कर हटाया गया।
यह कार्रवाई मण्डल की लगभग 70 करोड़ रुपये की बहुमूल्य व्यावसायिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा नियोजित शहरी विकास को बाधित होने से बचाने के उद्देश्य से की गई।इस संबंध में राजस्थान आवासन मण्डल के सचिव श्री गोपाल सिंह ने कहा कि राजस्थान आवासन मण्डल की अधिग्रहीत भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं है। मण्डल की बहुमूल्य सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। भविष्य में भी यदि कहीं अवैध अतिक्रमण पाया जाता है, तो नियमानुसार सख्त एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ