पीएम कुसुम योजना से खेत में खिलाए विकास पुष्प
जयपुर । सवाईमाधोपुर जिले की ग्राम पंचायत ओलवाड़ा के हिंगोणी गांव निवासी किसान लक्ष्मीनारायण मीना पहले अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण परेशान था, समय पर सिंचाई नहीं होने से फसल खराब हो जाती थी। रात में आधी—अधूरी बिजली आती थी, इससे जंगली जानवरों से अपनी जान को खतरा था। अब पीएम-कुसुम से लक्ष्मीनारायण की हालत और हालात बदल गए हैं।
श्यामपुरा गिरदावर सर्किल के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोलवाड़ा में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में लक्ष्मीनारायण मीना ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना से आए बदलाव के बारे में दूसरे किसानों को बताया और उनसे भी योजना का लाभ लेने का आग्रह किया। लक्ष्मीनारायण ने बताया कि उसने पीएम-कुसुम योजना के अंतर्गत 7.5 एचपी का सौर ऊर्जा आधारित पंप संयंत्र लगवाया । अब दिन में 8 से 10 घंटे तक नियमित सिंचाई संभव हो पा रही है। इससे न केवल फसलों की समय पर सिंचाई सुनिश्चित हुई है, बल्कि बिजली बिल का आर्थिक बोझ भी समाप्त हो गया है। अब रात में खेत आने की मजबूरी नहीं है। लक्ष्मीनारायण की सफलता की वास्तविक कहानी सुनकर कई किसानों ने जेवीवीएनएल अधिकारियों के मार्गदर्शन में पीएम—कुसुम योजना में आवेदन भरवाए।
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ