राडा ऑटो एक्सपो में रिकॉर्ड 57,435 वाहनों की बिक्री
0-एक्सपो में 3 हजार करोड़ से ज्यादा का कारोबार, सरकार के खाते में गया करोड़ों रुपए का राजस्व
रायपुर। मध्य भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मेले रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के 'राडा ऑटो एक्सपो-26' में अब तक के सर्वाधिक 57,435 वाहनों की बिक्री हुई। इसमें साढ़े 34 हजार से ज्यादा दोपहिया, साढ़े सोलह हजार कार और ट्रक, बस, ऑटो, छोटे-बड़े मालवाहक, लोडर समेत 6052 अन्य वाहनों की बिक्री हुई। राडा ऑटो एक्सपो में 3000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ और राज्य सरकार के खाते में करोड़ों रुपए का राजस्व पहुंचा। राडा ऑटो एक्सपो में रिकॉर्डतोड़ बिक्री के लिए राडा के पदाधिकारियों ने राज्य सरकार को धन्यवाद दिया है। इस संबंध में जानकारी के मुताबिक राडा द्वारा 9वें राडा ऑटो एक्सपो का आयोजन राजधानी के श्रीराम बिजनेस पार्क में किया गया। इस ऑटो एक्सपो के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने आजीवन रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट दी थी। इसका जबर्दस्त प्रतिसाद मिला। लोगों ने जमकर खरीदारी की और बिक्री का नया रिकॉर्ड बना है। राडा के पदाधिकारियों ने बताया कि 8वें राडा ऑटो एक्सपो में 29000 वाहनों की बिक्री हुई थी। इससे सरकार को 800 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति हुई थी। राडा के पदाधिकरियों ने बताया कि उन्हें प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 57435 वाहनों की बिक्री हुई। इसमें 34,881 दोपहिया की बिक्री हुई। एक्सपो में बिके कारों की संख्या 16502 है और बस, ट्रक, तिपहिया समेत 6052 अन्य वाहन बिके हैं। पेट्रोल से चलने वाली बाइक के साथ ही ईवी दोपहियों की भी खरीदी की है।राडा ऑटो एक्सपो के गुरुवार को मिले आंकड़ों के मुताबिक इस बार 3 हजार करोड़ से ज्यादा के वाहन बिके हैं। इस बिक्री से सरकार के खाते में करोड़ों रुपए का राजस्व पहुंचा है। इस बार शासन की ओर से यातायात सुरक्षा अंशदान का भी प्रावधान किया गया था। उसमें भी 10 करोड़ रुपए से अधिक की राशि गई है।
मुख्यमंत्री, वित्तमंत्री, परिवहन मंत्री को राडा ने दिया धन्यवाद---
राडा ऑटो एक्सपो में रिकॉर्डतोड़ बिक्री के लिए टीम राडा ने राज्य सरकार का आभार जताया है। राडा के अध्यक्ष श्री रविन्द्र भसीन, राडा के उपाध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी, राडा के सचिव श्री विवेक अग्रवाल, राडा के कोषाध्यक्ष श्री मुकेश सिंघानिया, कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन श्री अमर पारवानी, फाडा के पूर्व अध्यक्ष श्री मनीष राज सिंघानिया, राडा के पूर्व अध्यक्ष एवं फाडा छत्तीसगढ़ चेप्टर के अध्यक्ष श्री विवेक गर्ग, फाडा छत्तीसगढ़ चेप्टर के पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल, राडा के पूर्व अध्यक्ष श्री जयेश पिथालिया, श्री शशांक शाह ने राडा एक्सपो में 50 फीसदी रोड टैक्स में छूट दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी आर परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप को धन्यवाद दिया। राडा के ऑटो एक्सपो में पहली बार पूरे छत्तीसगढ़ के ग्राहकों को लाभ मिला। ऑटो एक्सपो-2026 के अंतर्गत सभी नागरिकों को अपने गृह जिले में ही वाहन पंजीयन कराने की सुविधा दी गई। इससे ग्राहक अपने नजदीक के डीलर्स के पास पहुंचे और वाहनों की खरीदी की। उन्होंने खरीदे गए वाहन पर अपने गृह जिले के परिवहन कार्यालय का पंजीयन चिन्ह (आरटीओ कोड) प्राप्त किया।


‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार