‘दुश्मन को ठोक दिया’, अंडर-19 विश्वकप जीतने पर बिग बी ने टीम इंडिया को दी बधाई; बोले- हम नंबर 1 हैं
भारत की अंडर-19 पुरुष क्रिकेट टीम ने बीते गुरुवार को इंग्लैंड को हारकर अंडर-19 विश्वकप की ट्रॉफी अपने नाम की। टीम इंडिया छठी बार अंडर-19 विश्वकप की विजेता बनी है। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से पस्त करके खिताब अपने नाम किया। अब भारत की इस जीत पर महानायक अमिताभ बच्चन ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।
हम विश्व में प्रथम हैं
बिग बी ने अपने एक्स अकाउंट पर भारत की अंडर-19 टीम के विश्व चैंपियन बनने पर टीम को बधाई दी है। खुशी जताते हुए बिग बी ने लिखा, ‘अंडर-19 क्रिकेट इंडिया विश्व चैंपियन। दुश्मन को ठोक दिया। ब्लाइंड, महिला, पुरुष क्रिकेट, सभी विश्व चैंपियन। हम नंबर 1 हैं, शीर्ष पर है, विश्व में प्रथम हैं। हम तीसरे दर्जे के नहीं हैं, हम विश्व में प्रथम हैं। भारत माता की जय।’ इसके साथ ही उन्होंने तीन तिरंगे के इमोजी भी इस्तेमाल किए हैं।
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार