किराये की गाड़ियों से चलता था ठगी का धंधा, पुलिस ने किया भंडाफोड़
ग्वालियर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर क्राइम ब्रांच ग्वालियर ने संगठित वाहन ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए किराये पर गाड़ियां लेकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उन्हें गिरवी रखने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुल 15 चार पहिया वाहन जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
मुख्य बिंदु
किराये की गाड़ियां लेकर गिरवी रखने वाला आरोपी अभय भदौरिया गिरफ्तार
फर्जी कंपनी व मैनेजर पद का झांसा देकर की गई थी ठगी दो अलग-अलग फरियादियों से ली गई थीं करीब 39 गाड़ियां
आरोपी से 15 चार पहिया वाहन बरामद जब्त वाहनों की कीमत लगभग ₹1.50 करोड़
थाना क्राइम ब्रांच में दो अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध
ठगी का पूरा तरीका
फरियादी भास्कर शर्मा, निवासी शताब्दीपुरम फेस-1 ग्वालियर, जो मधुवन जी ट्रेवल्स के संचालक हैं, ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी अभय भदौरिया ने स्वयं को अवंटेक्स इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का मैनेजर बताकर उनकी ट्रेवल एजेंसी से 19 चार पहिया वाहन किराये पर लिए। वाहनों को सर्विस पर न भेजने और किराया न मिलने पर संदेह हुआ, जिस पर कंपनी मालिक से संपर्क किया गया। तब खुलासा हुआ कि आरोपी का कंपनी से कोई संबंध नहीं है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर वाहनों को अन्य व्यक्तियों के पास गिरवी रखकर रुपये प्राप्त कर लिए।
दूसरा मामला भी आया सामने
इसी तरह फरियादी रघुवीर सिंह रजक, निवासी लोहार मोहल्ला, पुरानी छावनी ग्वालियर, से भी आरोपी ने 20 गाड़ियां किराये पर ली थीं और उसी तरीके से धोखाधड़ी की। दोनों मामलों में थाना क्राइम ब्रांच में अलग-अलग अपराध क्रमांक पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
गिरफ्तारी और बरामदगी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर के निर्देशन एवं डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार व श्री मनीष यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा के नेतृत्व में टीम ने
दिनांक 03.02.2026 को आरोपी अभय भदौरिया (25 वर्ष) निवासी डी.डी. नगर, महाराजपुरा, ग्वालियर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने किराये की गाड़ियां गिरवी रखकर पैसे लेने की बात स्वीकार की।
ज़ब्त वाहन
फरियादी भास्कर शर्मा की – 08 वाहन:
मारुति अर्टिगा, टाटा अल्ट्रोज, मारुति सियाज, टोयोटा अर्बन क्रूजर, महिंद्रा बोलेरो, मारुति स्विफ्ट,
महिंद्रा स्कॉर्पियोफरियादी रघुवीर सिंह रजक की – 07 वाहन:
मारुति स्विफ्ट, रेनॉल्ट ट्राइबर, मारुति अर्टिगा, महिंद्रा बोलेरो
कुल 15 वाहन, अनुमानित कीमत ₹1.50 करोड़
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरी. अमित शर्मा, उनि. रमाकांत उपाध्याय, उनि. शुभम परिहार, प्र.आर. विजय यादव, आर. देववृत तोमर, अभिषेक यादव, पवन शुक्ला, रंजीत गुर्जर एवं अरविंद शर्मा की उल्लेखनीय भूमिका हैं ।
आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर