पूर्व प्रेमी ने युवती के घर में घुसकर किया हंगामा, जान से मारने की धमकी
रायपुर : के डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक युवती के घर में उसके पूर्व प्रेमी द्वारा हंगामा और धमकी देने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान चंगोरा भाठा निवासी रितेश सिंह के रूप में हुई है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका रितेश सिंह के साथ करीब तीन साल पहले प्रेम संबंध था, लेकिन कुछ कारणों से उसने उससे संपर्क तोड़ लिया था। इसके बावजूद आरोपी लगातार उस पर शादी का दबाव बना रहा था।
पीड़िता के अनुसार, 30 जनवरी की रात करीब 9 बजे रितेश उसके घर पहुंचा और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने लगा। दरवाजा खुलते ही वह जबरन घर में घुस गया और गाली-गलौज शुरू कर दी। परिजनों की मौजूदगी में आरोपी ने शादी करने का दबाव बनाया और इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दी।
घटना के बाद युवती ने अपनी बड़ी बहन को सूचना दी। रात का समय अधिक होने के कारण वह तत्काल थाने नहीं जा सकी और 31 जनवरी 2026 को डीडी नगर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
डीडी नगर पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ओडिशा का युवक ड्रोन हमले में घायल होकर मरा, शव लाने की प्रक्रिया जारी
भारत की पहली हाई-स्पीड ट्रेन, रूट फाइनल; रेल मंत्रालय ने की प्रस्तुति
पाकिस्तान-चीन की ‘सीक्रेट डील’ का पर्दाफाश, अमेरिकी रिपोर्ट से मचा हड़कंप
बिलासपुर में जुए की महफिल पर छापा, कोयला कारोबारी और राइस मिलर सहित कई गिरफ्तार
श्रद्धालुओं की कार और ट्रक की टक्कर, अंबाला हाईवे पर एक की गई जान
SBI समेत बैंकों से फंडिंग, Vodafone Idea को मिलेगा 35,000 करोड़ का कर्ज
कोरबा में मवेशी तस्करों के हौसले बुलंद, धमकी देने के बाद भी पुलिस ने पांच को पकड़ा
राजस्थान विधानसभा के 13 द्वारों को मिला ऐतिहासिक नाम, नए प्रतीक चिन्हों का अनावरण
केरल की सियासत के बीच राहुल गांधी ने वी.डी. सतीशन को लगाया गले
नक्सलवाद के खात्मे पर Amit Shah ने बस्तर में भरी हुंकार, स्थानीय स्वाद का भी लिया आनंद