यूपी में भीषण कोहरा, मेरठ में 11 गाड़ियां टकराईं, 3 दिन बारिश से और बिगड़ेगा मौसम
लखनऊ। यूपी में बारिश और ओले गिरने के बाद ठंड फिर लौट आई है। सुबह से बारिश जैसा कोहरा गिर रहा। लखनऊ, कानपुर, आगरा सहित 30 जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। कई जिलों में विजिबिलिटी 10 मीटर तक रह गई है। इस वजह से 2 सड़क हादसे में 11 गाड़ियां टकरा गईं। 15 लोग घायल हैं। जसवंतनगर इलाके में आगरा हाईवे पर चारधाम और बरसाना दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर बस बेकाबू होकर पलट गई। बस में 45 लोग सवार थे। मलाजनी गांव के पास हुए हादसे में 10 श्रद्धालु घायल हो गए। वहीं दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सुबह 6 बजे नंगली गेट के पास 11 गाड़ियां टकराईं। कोहरे की वजह से 4 पिकअप, 5 कार और 2 ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में चार लोग घायल हैं। हाईवे पर लंबा जाम लग गया। कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया।
पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुबह-शाम गलन बढ़ गई है। सड़कों पर सन्नाटा है। गाड़ियों से निकले लोगों के हाथ सुन्न हो जा रहे हैं। लोग गर्म कपड़े पहनकर और अलाव जलाकर ठंड से बचते दिखाई दिए। कोहरे के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात फिर बुरी तरह प्रभावित हुए। लखनऊ, कानपुर सहित तमाम रेलवे स्टेशनों पर 60 से ज्यादा ट्रेनें घंटों लेट हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर चार उड़ानें लेट रहीं। कल 3 फ्लाट्स कैंसिल हुई थी। ठंड की वजह से रोडवेज बसें भी खाली ही दिखाई दे रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि एक फरवरी से प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे एक से तीन फरवरी के दौरान पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में बारिश की संभावना बनेगी।
ओडिशा का युवक ड्रोन हमले में घायल होकर मरा, शव लाने की प्रक्रिया जारी
भारत की पहली हाई-स्पीड ट्रेन, रूट फाइनल; रेल मंत्रालय ने की प्रस्तुति
पाकिस्तान-चीन की ‘सीक्रेट डील’ का पर्दाफाश, अमेरिकी रिपोर्ट से मचा हड़कंप
बिलासपुर में जुए की महफिल पर छापा, कोयला कारोबारी और राइस मिलर सहित कई गिरफ्तार
श्रद्धालुओं की कार और ट्रक की टक्कर, अंबाला हाईवे पर एक की गई जान
SBI समेत बैंकों से फंडिंग, Vodafone Idea को मिलेगा 35,000 करोड़ का कर्ज
कोरबा में मवेशी तस्करों के हौसले बुलंद, धमकी देने के बाद भी पुलिस ने पांच को पकड़ा
राजस्थान विधानसभा के 13 द्वारों को मिला ऐतिहासिक नाम, नए प्रतीक चिन्हों का अनावरण
केरल की सियासत के बीच राहुल गांधी ने वी.डी. सतीशन को लगाया गले
नक्सलवाद के खात्मे पर Amit Shah ने बस्तर में भरी हुंकार, स्थानीय स्वाद का भी लिया आनंद