सिरपुर महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय देंगे महासमुंद को 199 करोड़ की विकास सौगात
महासमुंद : जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में आयोजित होने वाले सिरपुर महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री जिले के विकास को नई गति देते हुए करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय महासमुंद जिले में कुल 199 करोड़ 28 लाख 59 हजार रुपये की लागत से 99 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इनमें 40 करोड़ 88 लाख 2 हजार रुपये की लागत से 64 विकास कार्यों का लोकार्पण और 158 करोड़ 40 लाख 57 हजार रुपये की लागत से 35 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
लोकार्पण किए जाने वाले कार्यों में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 98 लाख 80 हजार रुपये के 4 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 6 करोड़ 64 लाख 20 हजार रुपये के 19 कार्य, आदिवासी विकास विभाग का 1 करोड़ 52 लाख 97 हजार रुपये का 1 कार्य शामिल है। इसके अलावा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 17 करोड़ 95 लाख 86 हजार रुपये के 26 कार्य और विद्युत विभाग के 13 करोड़ 76 लाख 19 हजार रुपये के 14 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
वहीं, भूमिपूजन के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा 141 करोड़ 19 लाख 19 हजार रुपये की लागत से 22 विकास कार्य, जल संसाधन विभाग के 10 करोड़ 32 लाख 72 हजार रुपये के 3 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 2 करोड़ 18 लाख 93 हजार रुपये के 8 कार्य तथा परिवहन विभाग के 4 करोड़ 69 लाख 73 हजार रुपये के 2 विकास कार्यों की शुरुआत की जाएगी।
124 वर्षों से दूर वाग्देवी की वापसी पर फिर उठे सवाल, भोजशाला में बढ़ी चर्चा
महिलाओं के लिए ₹3000 महीना, मदरसे पर चला हथौड़ा; सुवेंदु सरकार के बड़े निर्णय
डेथ ओवर्स में राजस्थान की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप, दिल्ली ने मैच में की वापसी
आरसीबी के वेंकटेश अय्यर ने खेली दमदार पारी, जश्न ने फैंस का जीता दिल
डायल-112 सेवा का विस्तार, गृहमंत्री अमित शाह ने अत्याधुनिक फॉरेंसिक वैन को किया रवाना
वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद एक्जिम बैंक FY2027 में 10% ऋण वृद्धि पर केंद्रित
ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के लिए गर्व का पल, तुषार कुमार बने सबसे युवा मेयर
किचन और बाथरूम में कॉकरोच से परेशान? अपनाएं ये सस्ता घरेलू तरीका
अभिषेक बनर्जी समेत कई नेताओं की सुरक्षा घटी, राजनीतिक हलचल तेज
भारत के रक्षा संबंधों को नई दिशा, राजनाथ सिंह का अहम विदेश दौरा