लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त फरवरी में, इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
भोपाल: मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए अहम खबर है। लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त फरवरी महीने में जारी होने वाली है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खातों में हर महीने 1500 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाते हैं। हालांकि, इस बार कई महिलाओं को इस किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
कब जारी होगी 33वीं किस्त?
आमतौर पर लाडली बहना योजना की किस्त हर महीने 10 तारीख को जारी की जाती है। पिछली यानी 32वीं किस्त 16 जनवरी को ट्रांसफर की गई थी। कई बार राज्य सरकार कार्यक्रमों और आयोजनों के अनुसार किस्त को 1 से 10 तारीख के बीच भी जारी करती रही है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 33वीं किस्त 10 से 15 फरवरी के बीच लाभार्थियों के खातों में आ सकती है। फिलहाल सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।
किन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 1500 रुपये?
जिन महिलाओं की उम्र 60 वर्ष पूरी हो चुकी है, उन्हें अब योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिलाओं को दिया जाता है।
लाभार्थी महिला की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए।
महिला का विवाहित, तलाकशुदा या विधवा होना आवश्यक है।
परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
सरकार की इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी पात्रता और बैंक खाते की स्थिति समय-समय पर जांचते रहें, ताकि किस्त में किसी तरह की परेशानी न हो।
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार