छोटी कहासुनी से खूनखराबा, फायरिंग में एक की मौत से मचा हड़कंप
कोटा|झालावाड़ जिले के ब्रिजियाखेड़ी गांव में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चार आरोपियों ने घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने मामूली कहासुनी के बाद इस वारदात को अंजाम दिया। इस हत्या के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है तो इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।हमले के दौरान सात साल का एक बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बाद में ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मृतक का नाम रूप सिंह है और उम्र 35 साल है। मृतक के बेटे का नाम लेखराज है। लेखराज का एसआरजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है।
पिता और भाभी की के साथ हाथापाई
झालावाड़ के डीएसपी हर्षराज सिंह के मुताबिक, पीड़ित के भाई दरिया सिंह और पड़ोसी दुल्हे सिंह के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर रूप सिंह के पिता और भाभी की के साथ हाथापाई भी की।
मौके पर ही मौत हो गई
पुलिस के मुताबिक इसके बाद रात करीब 8 बजे, दुल्हे सिंह और उसके तीन भाई-जगदीश, जुगराम और रघुवीर ने दरिया सिंह के घर पर धावा बोल दिया और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान रूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई तो बेटा घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।राजस्थान में 15 हजार से ज्यादा ट्रक ड्राइवर कमजोर आंखों के साथ चला रहे भारी वाहनये भी पढ़ें:राजस्थान MLALAD: जयपुर के कई विधायकों ने 50% भी नहीं खर्च किया फंडये भी पढ़ें:राजस्थान: पेपर लीक का मामला गहलोत जी आपके घर तक पहुंच रहा है,चश्मा बदलवाइए- सीएम हर एंगल से जांच कर रही है पुलिस पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। दोनों पक्षों के बीच झगड़ा किस बात को लेकर हुआ फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। वहीं पुलिस भी मामले की हर एंगल से जांच कर रही है ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। पुलिस मामले में आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
भोपाल में क्राइम ब्रांच का छापा, स्विफ्ट डिजायर में भरकर ले जा रहा था अवैध शराब
न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में भारत की बड़ी कामयाबी, एडवांस रिएक्टर ने रचा इतिहास
PM मोदी के आक्रामक कैंपेन से तमिलनाडु में सियासी हलचल, कांग्रेस-DMK पर निशाना
अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का हवाला दिया
राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह सक्रिय
जबलपुर में गूंजा किसान मुद्दा, मोहन यादव ने खोला घोषणाओं का पिटारा
महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
अचानक आए झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके