कोडवर्ड में होती थी डील: जयपुर पुलिस ने 4 लाख की स्मैक समेत तस्कर को दबोचा
Jaipur News: जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी (क्राइम स्पेशल टीम) ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब चार लाख रुपए की स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी चप्पल में स्मैक छिपाकर तस्करी करता था और सप्लाई के दौरान कोडवर्ड का इस्तेमाल करता था, ताकि पुलिस की नजर से बच सके।
पुलिस के अनुसार, शनिवार को सीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि कोटा से जयपुर की ओर स्मैक की खेप लाई जा रही है। इस पर सीएसटी टीम ने शिवदासपुरा थाना पुलिस के सहयोग से जयपुर आने वाले वाहनों पर निगरानी शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी के दौरान उसकी चप्पल असामान्य रूप से भारी लगी। जब चप्पल की जांच की गई तो उसके अंदर छिपाकर रखी गई स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 79 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब चार लाख रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल खरे (28) पुत्र निवासी अकलेरा, जिला झालावाड़ के रूप में हुई है।
पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से स्मैक की सप्लाई करता था। वह मंदिर परिसरों में चप्पल बदलकर मादक पदार्थों की डिलीवरी देता था, ताकि कोई शक न करे। इसके अलावा सप्लाई के दौरान वह फोन पर सीधे बात करने के बजाय कोडवर्ड का इस्तेमाल करता था।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और जयपुर सहित अन्य शहरों में स्मैक की सप्लाई करता था। पुलिस अब आरोपी के मोबाइल फोन की जांच कर रही है, ताकि उसके संपर्कों और पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी से गहन पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क तक पहुंचने की उम्मीद है।
SDOP और थाना प्रभारी की जान बची, ग्वालियर में तनावपूर्ण हालात
मंदिर हादसा: पुलिस ने चार पुजारियों को किया गिरफ्तार, 20 लोग आरोपी
छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा अपडेट
महिलाओं ने धरना दिया, भजन-कीर्तन के साथ विरोध प्रदर्शन
श्रीकृष्ण से विवाह का फैसला, तमन्ना की अनोखी पहल चर्चा में
राज्यसभा में बदलाव: राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी
किसानों को बड़ी राहत, CM मोहन यादव ने कंबाइन हार्वेस्टर को किया टोल मुक्त
दिल्ली की जीत के हीरो समीर रिजवी की पर्सनल लाइफ चर्चा में
विनिर्माण सेक्टर सुस्त, लेकिन निर्यात और नौकरियों में तेजी
पंचायत-निकाय चुनाव टलने पर कोर्ट का कड़ा रुख