मानवता शर्मसार: डॉक्टर कपल ने नाबालिग को 5 लाख में बेचा, युवक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप
Allegations Of Doctor Couple Sold 17 Year Girl: चूरू जिले के एक थाना क्षेत्र के गांव की 17 साल की लड़की को कथित रूप से 5 लाख रुपए में बेचने, उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी कराने और बाद में बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस हाइ प्रोफाइल मामले में लड़की की नानी ने महिला थाना में डॉक्टर दंपती सहित 4 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
58 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दी कि चूरू के बादशाह कॉलोनी निवासी डॉक्टर रजनीश इंदौरिया और उनकी पत्नी सुधा इंदौरिया ने उसकी दोहिती के माता-पिता को कथित रूप से बहला-फुसलाकर 26 दिसंबर 2025 को उसकी मर्जी के खिलाफ एक गांव के अशोक को 5 लाख रुपए में बेच दिया।
आरोप है कि अशोक और उसके पिता ने युवती को चार दिन तक कमरे में बंधक बनाकर रखा, भूखा-प्यासा रखा और घर जाने की बात करने पर मारपीट की। पीड़िता के अनुसार 30 दिसंबर की रात अशोक ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया और कहा कि उसने डॉक्टर दंपती को 5 लाख रुपए देकर उसे “खरीदा” है।
किसी तरह मौका पाकर युवती भागकर अपनी नानी के पास पहुंची। इसके बाद डॉक्टर दंपती वहां पहुंचे और युवती को जबरन साथ ले जाने की कोशिश की फिर जान से मारने की धमकियां दीं। इसके बाद 58 वर्षीय महिला अपनी दोहिती के साथ महिला थाना पहुंची।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अशोक, उसके पिता केसर, रजनीश और सुधा के खिलाफ बीएनएस 2023, पोक्सो सहित एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
सीधे संपर्क का मामला, HC ने पूछा- क्यों न हो कार्रवाई?
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
माइंस विभाग ने 13 प्रतिशत वृद्धि के साथ 10394 करोड़ से अधिक का राजस्व संग्रहण कर रचा नया इतिहास-एसीएस माइंस
कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई पूरी की