नए साल के जश्न में डूबा MP, भोपाल-इंदौर ने किया ग्रैंड वेलकम, उज्जैन-ओंकारेश्वर में उमड़ी लाखों की भीड़
भोपाल। नए साल 2026 के स्वागत को लेकर मध्यप्रदेश के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. पूरी रात नए साल के वेलकम के लिए ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ. भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मैहर, ग्वालियर, जबलपुर, पंचमढ़ी जैसे शहर देर रात तक जश्न में डूबे रहे. उज्जैन में तो लाखों की तादात में नए साल पर श्रद्धालु पहुंचे हैं. आज एमपी के कई मंदिरों में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है. नए साल पर उज्जैन में बुधवार से ही भारी भीड़ देखने को मिली. लाखों की तादात में भीड़ के पहुंचने का अनुमान था. इसके लिए प्रशासन ने पूरी व्यवस्था की और मुस्तैदी के साथ डटे रहे. मंदिर के बाहर हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने भस्मारती देखी. ग्वालियर में लोग आतिशबाजी और उत्सवों के साथ नए साल 2026 का स्वागत किया. हजारों की तादात में एक साथ लोगों ने जश्न मनाया भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्यों ने नववर्ष 2026 के पहले दिन महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में पूजा-अर्चना की. इस दौरान हजारों की तादात में श्रद्धालुओं ने भी महाकाल के दर्शन किए. नए साल 2026 के पहले दिन महाकालेश्वर मंदिर में सुबह की आरती की जा रही है. नए साल के उपलक्ष्य में आज भोपाल के बिड़ला मंदिर, पास में बने भोजपुर मंदिर, सीहोर के चिंतामन गणेश, मैहर की मां शारदा मंदिर पर सुबह से ही भारी भीड़ जमा है. इसके अलावा इंदौर के खजराना और बड़ा गणपति मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं. उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए लाखों की तादात में लोग पहुंचे.
124 वर्षों से दूर वाग्देवी की वापसी पर फिर उठे सवाल, भोजशाला में बढ़ी चर्चा
महिलाओं के लिए ₹3000 महीना, मदरसे पर चला हथौड़ा; सुवेंदु सरकार के बड़े निर्णय
डेथ ओवर्स में राजस्थान की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप, दिल्ली ने मैच में की वापसी
आरसीबी के वेंकटेश अय्यर ने खेली दमदार पारी, जश्न ने फैंस का जीता दिल
डायल-112 सेवा का विस्तार, गृहमंत्री अमित शाह ने अत्याधुनिक फॉरेंसिक वैन को किया रवाना
वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद एक्जिम बैंक FY2027 में 10% ऋण वृद्धि पर केंद्रित
ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के लिए गर्व का पल, तुषार कुमार बने सबसे युवा मेयर
किचन और बाथरूम में कॉकरोच से परेशान? अपनाएं ये सस्ता घरेलू तरीका
धोखाधड़ी का मामला: आश्रम जमीन में 20 लाख की ठगी, साध्वी आत्म निष्ठा हुई प्रभावित
अभिषेक बनर्जी समेत कई नेताओं की सुरक्षा घटी, राजनीतिक हलचल तेज