परिवहन आयुक्त को स्टडी लीव की मंजूरी की तैयारी, अप्रैल 2026 में होंगे रिलीव
भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी विवेक शर्मा जल्द ही छुट्टी पर जाने वाले हैं. उन्होंने अपना आवेदन पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग को भेज दिया है. बताया जाता है कि शर्मा ने स्टडी लीव करने के लिए आवेदन किया है. हालांकि उनके आवेदन पर सरकार विचार कर रही है.
अप्रैल 2026 के बाद सरकार करेगी रिलीव
इस विषय में जानकारी है कि अप्रैल 2026 के बाद ही सरकार उनको रिलीव करेगी. अभी विवेक शर्मा परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. हालांकि परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी संभालना आसान नहीं है. क्योंकि मध्य प्रदेश में चेक पोस्ट पर वसूली की लगातार आए दिन मामले सामने आ रहे हैं. वहीं लगातार परिवहन विभाग पर भी सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में स्टडी लीव पर जाना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है. हालांकि पुलिस मुख्यालय से जुड़े हुए अधिकारियों का कहना है कि विवेक शर्मा ने व्यक्तिगत रूप से स्टडी लीव पर जाने का फैसला किया है. पुलिस मुख्यालय ने इस पर विचार करने का समय मांगा है. डीजीपी कैलाश मकवाना के बाद गृह विभाग को यह प्रस्ताव भेजा जाएगा. इसके बाद उन्हें स्टडी लीव की समय अवधि दी जाएगी. सरकार ने उन्हें 2 जून 2025 को परिवहन विभाग की आयुक्त के तौर पर पदस्थ किया था. इससे पहले परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता पर गाज गिरी थी.
दूसरे राज्यों में भी पुलिस अधीक्षक बनने वाले इकलौते अफसर
एडीजी विवेक शर्मा मध्य प्रदेश कैडर के इकलौते अधिकारी हैं, जो मध्य प्रदेश के कई जिलों में पुलिस अधीक्षक रहे हैं. पुलिस मुख्यालय में कई पदों पर पदस्थ रहे. इसके बावजूद दूसरे राज्यों में पुलिस अधीक्षक बनने का रिकॉर्ड कायम है. मध्य प्रदेश कैडर के इकलौते अधिकारी हैं. जो देशभर में दूसरे राज्य में बतौर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें