संयुक्त टीम ने 275 बोरी अवैध धान किया जब्त
रायपुर : धान के अवैध भण्डारण एवं परिवहन पर राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त टीम द्वारा कड़ी निगरानी एवं धान की जब्ती की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को संयुक्त टीम द्वारा बलौदाबाजार जिले के तहसील लवन एवं भाटापारा में कुल 275 बोरी अवैध धान जब्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील लवन अंतर्गत ग्राम अहिल्दा में फुटकर व्यापारी कमल साहू से 160 बोरी, हरिराम साहू से 54 बोरी, हेतराम साहू से 28 बोरी धान अवैध रूप से पाये जाने पर जब्त किया गया। कुल 242 बोरी जब्त किये गये धान को सील कर ग्राम कोटवार को सुपुर्द किया गया।
तहसील भाटापारा अंतर्गत ग्राम पौंसरी में संयुक्त टीम द्वारा अवैध धान की जांच किया गया। सनथ किराना में रखें 33 बोरी धान के सम्बन्ध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर अवैध धान जब्त कर ग्राम कोटवार को सुपुर्द किया गया।
कार्यवाही के दौरान एसडीएम बलौदाबाजार, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित मण्डी के अधिकारी मौजूद थे।
मोनालिसा भाग गई है…’—पति का दावा, लोगों से खोजने की अपील
होर्मुज तनाव का असर भारत पर—ट्रंप के ऐलान के बाद सेंसेक्स धड़ाम, निफ्टी 23,600 के नीचे
मिशन गिद्ध: भोपाल से उड़कर पाकिस्तान पहुंचा, 7 दिन में तय की 1274 KM दूरी—क्या है वजह?
अमेरिका की कार्रवाई से होर्मुज बंद, वैश्विक तेल सप्लाई पर खतरा—ऊर्जा संकट बढ़ सकता है
कैलाश विजयवर्गीय का आरोप: ‘पश्चिम बंगाल में कदम रखते ही गिरफ्तारी’, 38 मामलों को बताया फर्जी
भीषण गर्मी की दस्तक: मध्य प्रदेश में तापमान में तेज उछाल, कई शहर 40°C पार—जानें IMD अपडेट