कच्चा मकान अब बीते दिनों की बात, पक्के मकान की सौगात
रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत शहरी क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में दंतेवाड़ा जिले के नगर पंचायत गीदम द्वारा इस योजना का क्रियान्वयन तेजी से किया जा रहा है, ताकि असहाय, विधवा, दिव्यांग एवं अन्य पात्र हितग्राहियों को सुरक्षित और सुविधायुक्त आवास मिल सके।
इस योजना के अंतर्गत नगर पंचायत गीदम के वार्ड क्रमांक 03 के निवासी जितेंद्र शिवहरे, पिता स्वर्गीय रामशरण शिवहरे को कच्चे मकान के स्थान पर पक्का आवास प्राप्त हुआ है। वर्षों से परिवार सहित नगर क्षेत्र में निवासरत शिवहरे पहले मिट्टी और खपरैल के कच्चे मकान में रहते थे। शिवहरे की पत्नी हिरामनी शिवहरे बताती हैं कि कच्चे मकान में बरसात के मौसम में परेशानी होती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत पक्का मकान मिलने से उनका परिवार अब सुरक्षित और सुकून भरा जीवन जी रहा है।
राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली