कफ सिरप मामले में नया मोड़, बर्खास्त सिपाही का करीबी जेल में मिला, सस्पेंड हुआ
लखनऊ | उत्तर प्रदेश के चर्चित नशीले कफ सिरप कांड ने एक बार फिर नया मोड़ ले लिया है. लखनऊ मॉडल जेल (आदर्श कारागार) में तैनात जेल वार्डर महेंद्र प्रताप सिंह स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह का करीबी निकला. 6 दिसंबर को देर रात DG जेल पीसी मीना के सख्त निर्देश पर वार्डर महेंद्र को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया |
सूत्रों के अनुसार शनिवार शाम सोशल मीडिया पर कफ सिरप कांड के मुख्य सरगना शुभम जायसवाल के साथ जेल वार्डर महेंद्र प्रताप सिंह की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए. इनमें दोनों को साथ में हंसते-बोलते देखा जा सकता है. इसी वीडियो ने पूरे मामले को तूल दे दिया. मामला DG जेल तक पहुंचते ही तुरंत एक्शन लिया गया |
पत्नी के खाते में लाखों का लेन-देन
बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह ने जेल वार्डर महेंद्र की पत्नी के बैंक खाते में लाखों रुपये का लेन-देन किया. जांच में ये बात सामने आई है. महेंद्र प्रताप सिंह गिरोह की 9777 सीरीज वाली सफेद लग्जरी SUV से घूमते पाए गए. इसके बाद कफ सिरप गिरोह के साथ संपर्क और संभावित सहायता के गंभीर आरोप लगे |
मामला बढ़ा तो अधिकारी भी एक्शन में आए. वरिष्ठ जेल अधीक्षक (मुख्यालय) शशिकांत सिंह ने रात में ही निलंबन आदेश जारी किया. मॉडल जेल के प्रभारी अधीक्षक राजेश पांडेय ने भी मुख्यालय को तुरंत रिपोर्ट भेजी थी |
बाहुबलियों से पुराने रिश्ते
जांच में सामने आया है कि महेंद्र प्रताप सिंह का बाहुबलियों से पुराना नाता रहा है. उन्नाव जिला जेल में तैनाती के दौरान वह कुलदीप सिंह सेंगर (निरुद्ध पूर्व विधायक) के काफी करीब थे. सेंगर के जेल जाने के बाद उनकी नजदीकी पूर्वांचल के एक पूर्व सांसद से बढ़ गई |
DG जेल ने साफ निर्देश दिए हैं कि मामले की तह तक जाकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए. विभागीय जांच को तेज कर दिया गया है और जल्द ही और भी खुलासे होने की संभावना है. फिलहाल बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह लखनऊ जिला जेल में बंद हैं, जबकि मॉडल जेल से सटी उनकी कोठरी से गिरोह चलाने के भी आरोप लग रहे हैं |
यह मामला न केवल जेल प्रशासन की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहा है, बल्कि यह भी बता रहा है कि नशीले कफ सिरप का धंधा कितनी गहरी जड़ें जमा चुका है. पुलिस से लेकर जेलकर्मी तक इसमें लिप्त दिख रहे हैं |
महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को मिलेंगी नई ऊंचाइयां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संविधान निर्माता होने के साथ नए भारत के निर्माता भी हैं बाबा साहेब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात
जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार
राज्यपाल पटेल ने भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर किया नमन
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं का होगा तेजी से सशक्तिकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल जिले को मिली नई प्रशासनिक दिशा, प्रियंक मिश्रा ने संभाली कमान