बड़ी खबर: सिंगरौली पहुंची पटवारी की टीम...6 लाख पेड़ों की कटाई पर क्या होगा अगला कदम? जानें हर अपडेट
MP News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में पेड़ों की कटाई के मामले में कांग्रेस ने कमेटी बनाई है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हरीश चौधरी को निर्देश देते हुए जीतू पटवारी की अध्यक्षता में 12 नेताओं को शामिल किया है. सिंगरौली जिले में अदानी को कोल ब्लॉक आवंटन करने के मामले में पेड़ों की कटाई का मुद्दा कांग्रेस ने काफी जोरों शोरों से उठाया था.
सदन से लेकर जनता के बीच मुद्दे को ले जाने की तैयारी
सिंगरौली में पेड़ काटने के मामले को कांग्रेस सदन से लेकर जनता के बीच ले जाना चाहती है. इसको लेकर कांग्रेस बड़ी तैयारी कर रही है. कांग्रेस की इस कमेटी में अधिकतर विधायक शामिल हैं. इफेक्ट फाइंडिंग कमेटी में जीतू पटवारी, उमंग सिंगार, मीनाक्षी नटराजन, अजय सिंह, कमलेश्वर पटेल, हेमंत कटारे, राजेंद्र कुमार सिंह, हिना कांवरे, विक्रांत भूरिया, ओमकार मरकाम, जयवर्धन सिंह और बाला बच्चन को शामिल किया गया है.
कमेटी के सदस्य लोगों से करेंगे मुलाकात
कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सभी सदस्य सिंगरौली जिले में जाएंगे. 11 दिसंबर को वहां लोगों से मुलाकात करेंगे. फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्य पेड़ों की कटाई के मामले में वहां की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे.
शीतकालीन सत्र में उठा था 6 लाख पेड़ों को काटने का मुद्दा
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन कांग्रेस ने सदन में सिंगरौली में करीब 6 लाख पेड़ों के काटने का मुद्दा उठाया. कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने सिंगरौली में पेड़ कटाई को अवैध बताया.
वहीं राघौगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि अडाणी समूह को खदानें दी गई हैं, इसके लिए पेड़ काटे जा रहे हैं. पेसा एक्ट से बाहर बताया गया. यहां पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 का उल्लंघन हुआ है.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
राज्य सरकार अग्निशमन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत - झाबर सिंह खर्रा
मजबूरी की इंतहा: बहन की चिता बाथरूम में जलाई, सिस्टम पर उठे सवाल
दाऊद इब्राहिम गैंग की रणनीति में बड़ा बदलाव, 4 राज्यों में फैलाया नकली नोट का नेटवर्क
अमेरिका-ईरान वार्ता की उम्मीद से एशियाई बाजारों में जोश
बाबा साहेब भारतीय संस्कृति में रचे—बसे मूल्यों से जुड़े महामना थे: राज्यपाल
सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: भेदभाव को बताया अन्याय का रूप, कर्मचारी को मिला न्याय
राज्यपाल ने बाबा साहेब अम्बेडकर को श्रद्धा—सुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्श अपनाने का किया आह्वान
QCO टेस्टिंग के महंगे खर्च से MSME परेशान, GTRI ने उठाई आवाज