संयुक्त टीम ने बिचौलिए से 24.99 लाख मूल्य के 1055 क्विंटल अवैध धान किया जब्त
रायपुर : बलौदाबाजार भाटापारा कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त टीम द्वारा कोचिये आउट बिचौलिए पर.कड़ी निगरानी की जा रही है। शनिवार को राजस्व अनुभाग भाटापारा एवं पलारी में बिचौलिए से 24.99 लाख रुपये के 1055 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुभाग भाटापारा में एसडीएम श्यामा पटेल के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य एवं मण्डी की संयुक्त टीम ने भब्य ट्रेडर्स सूरजपुरा से 28 क्विंटल अवैध धान मूल्य 66332 रुपये का जब्त किया गया।खैरा के माखन गिरि गोस्वामी से 16.40 क्विंटल अवैध धान मूल्य 38851 एवं रिद्धि सिद्धि एग्रो इंडस्ट्रीज से 23,74,183 रुपये मूल्य का 1000 क्विंटल अवैध धान जब्त कर गोदाम सील किया गया।अनुविभाग़ पलारी में ग्राम जर्वे के जलेश्वर साहु के दुकान से 11.2 क्विंटल अवैध धान मूल्य 25760 रुपये जब्त कर जर्वे के बालकदास को सुपुर्द किया गया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
राज्य सरकार अग्निशमन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत - झाबर सिंह खर्रा
मजबूरी की इंतहा: बहन की चिता बाथरूम में जलाई, सिस्टम पर उठे सवाल
दाऊद इब्राहिम गैंग की रणनीति में बड़ा बदलाव, 4 राज्यों में फैलाया नकली नोट का नेटवर्क
अमेरिका-ईरान वार्ता की उम्मीद से एशियाई बाजारों में जोश
बाबा साहेब भारतीय संस्कृति में रचे—बसे मूल्यों से जुड़े महामना थे: राज्यपाल
सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: भेदभाव को बताया अन्याय का रूप, कर्मचारी को मिला न्याय
राज्यपाल ने बाबा साहेब अम्बेडकर को श्रद्धा—सुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्श अपनाने का किया आह्वान
QCO टेस्टिंग के महंगे खर्च से MSME परेशान, GTRI ने उठाई आवाज