सावधान छत्तीसगढ़ : आज से फिर बढ़ेगी कँपकँपी, इन जिलों में 3°C तक गिरेगा पारा, फटाफट चेक करें मौसम का हाल"
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसस का मिजाज बदल रहा है. वहीं दितवाह तूफान का असर अब काफी कमजोर हो चुका है और अवदाब भी निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है. इसी वजह से फिलहाल तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हो रही, लेकिन अगले दो दिनों में मौसम फिर करवट ले सकता है.
विशेषकर उत्तरी इलाकों में ठंडी हवाएं सक्रिय होने से रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई गई है. इस बीच पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और कहीं भी वर्षा के आसार नहीं दिख रहे हैं. कई जिलों में सुबह-शाम कोहरे की स्थिति भी बन सकती है, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा.
छत्तीसगढ़ में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग की माने तो गुरुवार की रात से तापमान सामान्य से नीचे जाने लगेगा और ठंड का एहसास ज्यादा होगा. पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.9°C दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर 7.8°C के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा.
3 डिग्री तक लुढ़क सकता है पारा
अनुमान है कि तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है. अभी सरगुजा और बाकी प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे नहीं गया है, लेकिन जल्द ही हवा की दिशा बदलने की उम्मीद है. जैसे ही यह बदलाव होगा, रात के तापमान में दोबारा गिरावट शुरू होगी और ठंड का असर बढ़ जाएगा.
रायपुर में सुबह से छाया कोहरा
रायपुर शहर के पूर्वानुमान के अनुसार आज सुबह कोहरा छाया है. इसके बाद आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 14°C के आसपास रहेगा. इसके अलावा जशपुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री है और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है.
आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर