करण देओल ने गंगा में किया दादा धर्मेंद्र का अस्थि विसर्जन, सनी–बॉबी भी रहे मौजूद
बॉलीवुड | बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र के निधन की जब खबर सामने आई थी तो उनके तमाम चाहने वालों को गहरा सदमा लगा था. 24 नवंबर को धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनका पूरा परिवार बुरी तरह से टूट गया था. अब उनके निधन के 9 दिन के बाद आज यानी 3 दिसंबर को गंगा में धर्मेंद्र की अस्थियां विसर्जित की गई हैं. सनी देओल, बॉबी देओल, करण देओल अस्थियां विसर्जित करने के लिए हरिद्वार गए थे |
करण देओल ने दादा की अस्थियां गंगा विसर्जित की हैं. उन्होंने सबसे पहले पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की. उसके बाद धर्मेंद्र की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया. उस दौरान सनी और बॉबी काफी इमोशनल हो गए. अस्थियां विसर्जित करने के बाद सभी पीलीभीत होटल गए. उन्होंने होटल के पीछे बने एक घाट पर स्नान किया |
करण ही अस्थियां लेने श्मशान घाट भी गए थे
सनी देओल और उनकी फैमिली 2 दिसंबर को हरिद्वार पहुंच गई थी.वहीं उसके अगले दिन अस्थियां विसर्जित करने के बाद सभी मुंबई वापस लौट गए. धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया गया था. सनी देओल के बेटे करण ही अस्थियां लेने श्मशान घाट भी गए थे. वहीं अब उन्होंने ही अस्थियां विसर्जित भी की हैं |
बीमार चल रहे थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र 89 साल के थे. उन्हें लंबे समय से सांस लेने में तकलीफ में थी. साथ ही वो उम्र संबंधी कुछ और बीमारियों से जूझ रहे थे. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. सेहत में थोड़ा सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था . उसके बाद घर पर ही उनका इलाज हो रहा था. वहीं 24 नवंबर को उनके निधन की खबर सामने आई, जिसे हर किसी को झकझोर कर रख दिया |
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म
बहरहाल, धर्मेंद्र अपने निधन के बाद एक बार फिर से फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाले हैं. 25 दिसंबर को ‘इक्कीस’ के नाम से एक फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में नजर आने वाले हैं. धर्मेद्र, अगस्त्य के पिता के रोल में दिखने वाले हैं |
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल