साय सरकार के दो वर्ष पूर्ण: सीएम विष्णु देव साय ने जनता के समर्थन के लिए जताया आभार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार दो वर्ष पूरे कर चुकी है, और इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की जनता के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आज मंत्रिमंडल के सहयोगियों और कैबिनेट मंत्रियों ने शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 दिसंबर 2023 का दिन ऐतिहासिक था, जब छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हुए भारतीय जनता पार्टी को अभूतपूर्व जनसमर्थन दिया था।
सीएम साय ने कहा कि प्रदेशवासियों द्वारा दिया गया यह जनादेश सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि सेवा और सुशासन का निरंतर दायित्व भी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जनता के विश्वास को सर्वोपरि मानते हुए लगातार विकास, पारदर्शिता और सुशासन को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य सरकार बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, कल्याणकारी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन और हर वर्ग के उत्थान को प्राथमिकता दे रही है।
मुख्यमंत्री ने ‘संवरते छत्तीसगढ़’ के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि आने वाले समय में राज्य को और अधिक प्रगतिशील, आत्मनिर्भर और सुशासित बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।
आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर