सिंचाई परियोजना को लेकर मोहन सरकार की अहम बैठक, मिल सकता है बड़ा अपडेट
भोपाल | आज मोहन कैबिनेट की अहम बैठक विधानसभा में सुबह 10 बजे होगी. बैठक के दौरान कृषि विभाग से जुड़े बड़े प्रस्ताव आ सकते हैं. इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी. विभिन्न मंत्रालयों की प्रगति रिपोर्ट भी कैबिनेट के सामने रखी जाएगी |
सिंचाई परियोजनाओं पर मिल सकता है अपडेट
बैठक में राजस्वव वित्त विभाग के प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल हैं. वहीं सिंचाई परियोजनाओं पर भी अपडेट मिलने की संभावना है. इसके अलावा कई विभागों के बजट प्रावधानों पर विचार किया जाएगा. आज विधानसभा में होने वाली इस कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों की उम्मीद जताई जा रही है |
आज से शुरू होगी मंत्रियों के परफॉर्मेंस रिव्यू की प्रक्रिया
मध्यप्रदेश में मंत्रियों के परफॉर्मेंस रिव्यू की प्रक्रिया आज से शुरू होगी. पूरे सप्ताह में चार हाई लेवल बैठकों का आयोजन किया गया है, जिसकी शुरुआत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से की जा रही है. मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सुबह 10 बजे विधानसभा भवन में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसके बाद 11 बजे वे विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे |
दिनभर चलेगा बैठकों का दौर
दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे, जो विधानसभा में ही आयोजित की जाएगी. इसके बाद शाम 3 बजे स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक होगी. वहीं शाम 4 बजे नर्मदा घाटी विकास एवं जल संसाधन विभाग की समीक्षा की जाएगी |
शाम 4.30 बजे ऊर्जा विकास तथा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक का कार्यक्रम तय है. दिन के अंत में रात 8.20 बजे मुख्यमंत्री समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा और दिशा-निर्देश देंगे. सरकार के अनुसार इस परफॉर्मेंस रिव्यू का उद्देश्य विकास कार्यों की प्रगति और जमीनी स्तर पर योजनाओं के प्रभाव को मजबूत करना है |
CSK के लिए शुरुआती झटका, पहले मैच में दिखी टीम की कमजोरी
होटल कमरा मिला खाली, इंजीनियर बेहोश, IPL टीम से थी कनेक्टेड
देहरादून में हत्याकांड और फायरिंग मामले में कार्रवाई, चार गिरफ्तार और बार पर लगाया ताला
सीएम नीतीश का प्रतिक्रिया: मघड़ा मंदिर हादसे में राहत एवं मुआवजे के निर्देश
कम सवारियों से जूझ रही जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन, रूट विस्तार की मांग तेज
अंजू ने भी 91.60% अंक लाकर बेहतरीन सफलता दर्ज की
कहा—अगर हथियार उठाते तो संसद में नहीं, सरेंडर लिस्ट में होते
475 रन वाला मैच याद है? पंजाब और गुजरात के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए 500 से ज्यादा ऑपरेटर्स तैनात
इस्फ़हान में अमेरिकी एयर स्ट्राइक: 1,000 किलोग्राम बंकर बस्टर बम गिराया गया