इंदौर-मुंबई यात्री ध्यान दें...तेजस एक्सप्रेस को मिली समय सीमा, कन्फर्म सीट के लिए आज ही चेक करें उपलब्धता
Indore-Mumbai Tejas Express: इंदौर और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए इंदौर-मुंबई तेजस एक्सप्रेस का संचालन बढ़ा दिया है। अब यह तेजस स्पेशल ट्रेन 1 जनवरी 2026 तक चलेगी, जिससे त्योहारी व वीकेंड सीजन के बाद भी यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में आसानी होगी।
रेलवे की जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 09085 मुंबई सेंट्रल–इंदौर तेजस स्पेशल जो पहले 28 नवंबर तक चलने वाली थी, अब 31 दिसंबर तक हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। वहीं गाड़ी संख्या 09086 इंदौर–मुंबई सेंट्रल तेजस स्पेशल अब 1 जनवरी 2026 तक हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। ट्रेन के मार्ग, ठहराव और कोच संरचना में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
तेजस में 75% सीटें ही भर रहीं
तेजस के अतिरिक्त फेरों के चलते अवंतिका और दुरंतो एक्सप्रेस जैसी अन्य ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव काफी कम हुआ है। पहले इन ट्रेनों में 140–160% तक भीड़ दर्ज होती थी, जो अब लगभग 120% रह गई है। वीकेंड और त्योहारों के बाद भी तेजस एक्सप्रेस की केवल 75% सीटें भर रही हैं, जिससे यात्रियों को आराम से कन्फर्म टिकट मिल रहा है।
कुछ ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित
दौंड–काष्ठी स्टेशन खंड में दोहरीकरण कार्य के कारण कई ट्रेनों पर असर पड़ेगा।
23–24 जनवरी 2026: 22944 इंदौर-दौंड सुपरफास्ट खड़की से शॉर्ट-टर्मिनेट
24–25 जनवरी 2026: 22943 दौंड-इंदौर सुपरफास्ट खड़की से शॉर्ट-ओरिजिनेट
24 जनवरी: 22194 ग्वालियर-दौंड सुपरफास्ट खड़की से शॉर्ट-टर्मिनेट
25 जनवरी: 22193 दौंड-ग्वालियर सुपरफास्ट खड़की से शॉर्ट-ओरिजिनेट
SDOP और थाना प्रभारी की जान बची, ग्वालियर में तनावपूर्ण हालात
मंदिर हादसा: पुलिस ने चार पुजारियों को किया गिरफ्तार, 20 लोग आरोपी
छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा अपडेट
महिलाओं ने धरना दिया, भजन-कीर्तन के साथ विरोध प्रदर्शन
श्रीकृष्ण से विवाह का फैसला, तमन्ना की अनोखी पहल चर्चा में
राज्यसभा में बदलाव: राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी
किसानों को बड़ी राहत, CM मोहन यादव ने कंबाइन हार्वेस्टर को किया टोल मुक्त
दिल्ली की जीत के हीरो समीर रिजवी की पर्सनल लाइफ चर्चा में
विनिर्माण सेक्टर सुस्त, लेकिन निर्यात और नौकरियों में तेजी
पंचायत-निकाय चुनाव टलने पर कोर्ट का कड़ा रुख