मध्य प्रदेश में बढ़ा विवाद, IAS संतोष वर्मा पर कार्रवाई न होने पर कर्मचारी संघ का विरोध तेज
भोपाल | ब्राह्मण बेटियों को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद भी आईएएस अधिकारी और अजाक्स के प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से कर्मचारियों और ब्राह्मण समाज में आक्रोश लगातार बढ़ रहा है. मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने शुक्रवार को साफ चेतावनी दी कि अगर अगले कुछ दिनों में सरकार एफआईआर दर्ज कर वर्मा को निलंबित नहीं करती है, तो मंत्रालय के कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे और मंत्रालय का कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा. नायक ने यह भी कहा कि आगे से वर्मा के साथ किसी भी कर्मचारी द्वारा कार्य करने से इनकार कर दिया जाएगा |
सांसद ने केंद्रीय मंत्री को जांच के लिए लिखा पत्र
इधर, रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को पत्र भेजकर वर्मा की पदोन्नति प्रक्रिया की जांच कराने की बात रखी है. मंत्रालय भवन के सामने सरदार पटेल उद्यान पर कर्मचारी और ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाए. प्रदर्शन में शामिल पदाधिकारियों ने कहा कि केवल नोटिस देना पर्याप्त नहीं है. इस प्रकार के बयान देने वाले अधिकारी को तुरंत सेवा से हटाकर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए |
पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसी घृणित मानसिकता समाज में वैमनस्य फैलाती है और सरकार को बिना देर किए कड़े कदम उठाने चाहिए, अन्यथा समाज स्वयं निर्णय लेने को बाध्य होगा |
अजाक्स ने सम्मान रैली निकालकर दिया नए विवाद को जन्म
इसी बीच, अजाक्स संगठन ने संतोष वर्मा के समर्थन में रतलाम, छिंदवाड़ा, सिंगरौली, खंडवा और कटनी समेत कई जिलों में सम्मान रैली निकालकर नए विवाद को जन्म दे दिया. संगठन पदाधिकारियों ने दावा किया कि वर्मा के बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया है, जबकि कर्मचारी संगठनों ने इसे ‘बेशर्मी’ बताते हुए कड़ा विरोध कायम रखा है |
पाकिस्तान-चीन की ‘सीक्रेट डील’ का पर्दाफाश, अमेरिकी रिपोर्ट से मचा हड़कंप
बिलासपुर में जुए की महफिल पर छापा, कोयला कारोबारी और राइस मिलर सहित कई गिरफ्तार
श्रद्धालुओं की कार और ट्रक की टक्कर, अंबाला हाईवे पर एक की गई जान
SBI समेत बैंकों से फंडिंग, Vodafone Idea को मिलेगा 35,000 करोड़ का कर्ज
कोरबा में मवेशी तस्करों के हौसले बुलंद, धमकी देने के बाद भी पुलिस ने पांच को पकड़ा
राजस्थान विधानसभा के 13 द्वारों को मिला ऐतिहासिक नाम, नए प्रतीक चिन्हों का अनावरण
केरल की सियासत के बीच राहुल गांधी ने वी.डी. सतीशन को लगाया गले
नक्सलवाद के खात्मे पर Amit Shah ने बस्तर में भरी हुंकार, स्थानीय स्वाद का भी लिया आनंद
सिवनी हवाला लूटकांड में SC ने पूजा पांडे को जमानत दी
पीएम मोदी की ईंधन बचत अपील पर एक्शन, रेखा गुप्ता ने अपनाया ‘मेट्रो मंडे’