सेलिना जेटली ने पति पीटर हाग पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, मांगे 50 करोड़
बॉलीवूड | बॉलीवूड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस बीच सेलिना ने अपने पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। अदाकारा ने डोमैस्टिक वायलेंस एक्ट के प्रोविजन के तहत मुंबई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और हाग पर घरेलू हिंसा, क्रूरता और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। साथ ही अदाकारा ने अपने पति की वजह से अपनी इनकम के नुकसान के लिए 50 करोड़ रुपये की मांग की है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है पूरी बात...
सेलिना जेटली ने मागां 50 करोड़ का मुआवजा
सेलिना जेटली हाग ने अपने ऑस्ट्रियन पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। 47 साल की सेलिना तीन बेटों की मां हैं और उन्होंने आरोप लगाया है कि पति के हाथों उन्हें लगातार शारीरिक, मानसिक, यौनिक और आर्थिक हिंसा का शिकार होना पड़ा। उन्होंने कोर्ट से हर महीने 10 लाख रुपये भरण-पोषण और कुल 50 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि पीटर, सेलिना को अपने बच्चों से मिलने नहीं दे रहे रहे हैं। सेलिना ने बच्चों से बिना रुकावट वीडियो कॉल और फोन पर बात करने की मांग की है। साथ ही सेलिना ने अपने बच्चों की कस्टडी भी मांगी है।
अगली सुनवाई होगी इस दिन
21 नवंबर 2025 को अंधेरी कोर्ट में दाखिल याचिका पर जज ने पीटर को नोटिस जारी किया और अगली सुनवाई 12 दिसंबर तय की। सेलिना का कहना है कि 18 सितंबर 2010 में हुई शादी के बाद पीटर ने उन्हें धीरे-धीरे काम करने से रोक दिया। सेलिना ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए है। सेलिना ने कहा उनकी पति उनको नौकरानी कहते थे। बताते चलें कि सेलिना जेटली ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा। हालांकि शादी के बाद वो फिल्मी दुनिया से दूर हो गई।
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
नकली नोटों का धंधा उजागर, छापेमारी में 5 आरोपी गिरफ्तार
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति