डोटासरा ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, कहा- लोकतंत्र के साथ खिलवाड़
जयपुर: राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मतदाता सूची शुद्धिकरण प्रक्रिया (SIR) में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एब्सेंट-शिफ्टेड-डेथ (ASD) की आड़ में कांग्रेस समर्थित क्षेत्रों से 20–25 हजार वोट तक काटने की साजिश की जा रही है। डोटासरा ने आरोप लगाया कि ASD मार्किंग में भारी गड़बड़ी हो रही है।
उन्होंने कहा- एब्सेंट में पूरी बेईमानी, जिसे चाहें उसे “घर पर नहीं मिला” बताकर एब्सेंट मार्क कर दिया जाता है। शिफ्टेड में 50% बेईमानी, बिना किसी ठोस जांच के लोगों को स्थायी रूप से शिफ्टेड दिखाया जा रहा है। डेथ कैटेगरी में भी 10% गड़बड़ी, जीवित लोगों को मृत दिखाया जा रहा है। डोटासरा का दावा है कि जहां कांग्रेस का वोट बैंक अधिक है, वहां ASD मार्किंग ज्यादा दिख रही है, जबकि बीजेपी समर्थित क्षेत्रों में यह संख्या बेहद कम है। उन्होंने कहा कि समय आने पर पार्टी यह खुलासा करेगी कि किस वार्ड और किस मोहल्ले में कितना ASD लागू किया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट (BLA) से बीएलओ संपर्क ही नहीं कर रहे। BLAs को न तो प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है और न ही ASD की जानकारी दिखाई जा रही है। डोटासरा ने कहा कि बाद में यह कह दिया जाता है कि “लास्ट में दिखा देंगे”, जबकि पूरा काम ऑनलाइन चल रहा है जहां BLAs को कोई पहुंच नहीं है। डोटासरा ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि बीएलओ की लॉगिन आईडी का उपयोग बाहर बैठे लोग कर रहे हैं, जबकि कई बीएलओ खुद कह रहे हैं कि उन्होंने उन एंट्रियों को नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर यह सही है तो यह चुनाव प्रक्रिया के साथ सीधी छेड़छाड़ है, और कांग्रेस इसका डटकर मुकाबला करेगी।
धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
नकली नोटों का धंधा उजागर, छापेमारी में 5 आरोपी गिरफ्तार
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर